कुकडेश्वर। नवरात्रि के अवसर पर कुकडेश्वर में गरबा उत्सव की धूम मची हुई है। ब्राह्मण मोहल्ला समिति द्वारा आयोजित इस उत्सव में बालिकाओं द्वारा मनमोहक नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। इन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी लोग इकट्ठे हो रहे हैं। इसके साथ ही, नगर के अन्य मंडलों जैसे भवानी माता मंदिर गरबा समिति, गढ़िया मंदिर गरबा उत्सव मंडल, आदिशक्ति गरबा उत्सव मंडल, पुलिस कॉलोनी और तंबोली समाज गरबा उत्सव मंडल में भी प्रतिदिन भव्य प्रस्तुतियां हो रही हैं।
नवरात्रि के इस पावन अवसर पर नगर के विभिन्न मंदिरों में मां की घट स्थापना की गई है। अष्टमी के दिन एक विशेष विशाल चुनर यात्रा का आयोजन भी किया जाएगा, जो भवानी माता मंदिर से भादवा माता के लिए निकलेगी। इस यात्रा में 751 फीट लंबी चुनरी अर्पित की जाएगी। इस आयोजन में नगरवासियों का भरपूर सहयोग और उत्साह देखने को मिल रहा है।