BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 9, 2024, 6:43 pm
KHABAR : नीमच में फिर गरमाया दो परिवारो को धमकाने और मारपीट का मामला, पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे यादव समाज के लोग, ज्ञापन सौंप की कार्रवाई की मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में बुधवार को एसपी ऑफिस पर यादव महासभा के बैनर तले यादव समाज के लोग बड़ी संख्या में नारेबाजी करते हुए पहुंचे। जहां उन्होंने नीमच एसपी के नाम दो अलग-अलग ज्ञापन एडिशनल एसपी नवल सिंह सिसोदिया को सौंपे। साथ ही दोनों ही मामलों में निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की गई।

दरअसल यादव समाजजनों ने बताया कि शहर के स्कीम नंबर 7 में निवासरत समाज के रमेश कार्णिक के परिवार के सदस्यों के साथ वाल्मीकि समाज के कुछ युवाओं ने घर में घुसकर मारपीट की थी। इतना ही नहीं उक्त युवाओं ने घर में महिलाओं बच्चों तक से मारपीट की। इससे समाज में आक्रोश है और उक्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

इसी तरह एक अन्य ज्ञापन दिया गया, जिसमें बताया कि पिछले दिनों ग्वालटोली में एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतक युवक के परिजन निवासी ग्वालटोली के एक परिवार को हम दोषी मानते हैं। विगत दिनों उक्त लोगों ने यादव समाज के घर पर पथराव कर सदस्यों को धमकाया था। ज्ञापन के माध्यम से यादव महासभा और यादव समाजजनों ने मांग की है कि दोनों ही मामलों की निष्पक्ष जांच की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE