चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लि., आर. के. नगर, निम्बाहेड़ा में 06 से 08 अक्टूबर, 2024 तक तीन दिवसीय गरबा रास धुम-घाम से आयोजित किया गया। गरबा का शुभारम्भ कम्पनी के यूनिट हेड नितिन जैन तथा वंडर यूफोरिया क्लब की अध्यक्षा अरुणा जैन द्वारा परिवार सहित माँ दुर्गा की पूजा अर्चना कर सभी कि खुशहाली की कामना करते हुए किया। गरबा रास में बच्चों एवं बडों की फैंसी ड्रेस में डांडिया प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न थिम पर आधारित बेहतरीन गरबा रास के आयोजन ने सभी आर. के. नगर वासियों को नवरात्रा के गरबा पांडाल में आनंदित कर दिया।
वंडर सीमेंट के आयोजित गराबा में कम्पनी के सभी विभागों के विभागाध्यक्षों ने भी सपरिवार शामिल होकर तीन दिवसीय आयोजन को यादगार बनाया। इस दौरान सभी कॉलोनी वासियों ने दुर्गा पुजा एवं गरबा रास का भरपुर आनन्द लेते हुए आयोजक समिति द्वारा गरबा रास में प्रायोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर अन्तिम दिवस की देर रात्री तक कार्यक्रम में झुडे रहे। इस दौरान यूनिट हेड नितिन जैन ने इस बेहतरीन आयोजन के लिये आयोजक समिति की सराहना करते हुए सभी को शुभकानाएं दि और आर. के. नगर वासियों की हौसला अफजाई की। इस तीन दिवसीय गरबा रास के दौरान बेस्ट ड्रेस, बेस्ट छात्र वर्ग, बेस्ट छात्रा वर्ग, बेस्ट कपल इत्यादि को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन गिरीश श्रृंगी ने किया।