चित्तौड़गढ़। निंबाहेड़ा में पेच एरिया स्थित चेतक एंटर प्राइजेज, सर्वाेदय माइनिंग एवं यूबी रोड़ लाइंस आदि कंपनी के स्टाफ कर्मियों द्वारा दिवंगत कमला बाई आंजना के आकस्मिक निधन हो जाने पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर शोकसभा आयोजित की गई।
राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना एव छोटी सादड़ी पंचायत समिति पूर्व प्रधान मनोहर लाल आंजना की बड़ी बहन और भरत आंजना व पूरण आंजना की पूज्यनीय माता कमला बाई आंजना का गत 05 अक्टूबर शनिवार को आकस्मिक निधन हो गया था जिनकी श्रद्धांजलि एवम् शोक सभा बुधवार को सुबह 11.15 बजे पेच एरिया स्थित कम्पनी चेतक एंटर प्राइजेज,सर्वाेदय माइनिंग एवम् यू बी रोड़ लाइंस के कार्यालय पर रखी गई। सर्वाेदय एग्रोटेक कंपनी के डायरेक्टर अनूप नरेड़ी एवम् सी.ए. प्रवीण सकलेचा ने स्वर्गीय कमला बाई आंजना की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
साथ ही इस अवसर पर उपस्थित तीनों कंपनियों के कार्मिकों सीए हिम्मत सुथार,सीए कैलाश मंत्री,पारस आंजना, सुनील गिल, नितेश पाटीदार, हरिश चन्द्र शर्मा, महावीर जैन, शाहिद गौरी,संदीप पटवा, शैलेंद्र गोदावत,ज़ाकिर हुसैन, फैसल खान, राहुल सुथार, किशोर धाकड़, आदिल अहमद गौरी, अजीत कुमार जैन, रिषि आचार्य, कालूराम शर्मा, विजय शारदा, आशीष सिंह, भावेश सुनार, लक्की तंबोली, हरीश सिंधी, किशन सोनी, मनोज कोचेटा, विजय मेहता, रफीक खान, कालू लाल शर्मा, किशन वैष्णव, पूरणमल लोहार, मनीष सोनी, राजेश शर्मा, विकास राव, नितिन लसोड़, हिमांशु सोनी, लोकेश सालवी, मोहम्मद रईस, आयुष लुहाड़िया, राजेश आंजना, अमर वाथरा, घनश्याम मेघवाल, निधि पटेल, कुमकुम शर्मा, सुरेश शेखावत, जीवन ओदिच्य, गोपाल आमेटा, यासीन खान पठान, सतीश आमेटा, राकेश शर्मा, विष्णु मीणा, ललित मीणा, सुरेश थापा, नितेश टेलर, लालूराम रेबारी, नरसिंह रेबारी,प्रिंस पारीख, संजय लोट, प्यारी बाई, रामवीर, रमेश खटीक, घनश्याम प्रजापत इत्यादि ने कमलाबाई आंजना की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन धारण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवगंत आत्मा को स्वर्ग में भगवान के चरणों में स्थान प्राप्ति के लिए और आत्मा की शांति एवं मोक्ष प्राप्ति के लिए भगवान से प्रार्थना की। शोक सभा का संचालन कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन ने किया।