BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 10, 2024, 11:27 am
KHABAR : इंदौर के पश्चिम क्षेत्र का सबसे बड़ा निर्भय नवरात्रि महोत्सव, गरबा के बीच लुभा रहीं रामायण, महाभारत और नारी शक्ति पर आधारित प्रस्तुतियां, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। शहर के पश्चिम क्षेत्र का सबसे बड़ा निर्भय गरबा महोत्सव साल-दर-साल नई ऊंचाइयां छूता जा रहा है। विशाल पंडाल में गुजरात के कलाकारों के गरबा गीतों पर यहां साढ़े तीन हजार से ज्यादा बालिकाएं और महिलाएं गरबा की शानदार प्रस्तुतियां दे रही हैं। विधायक मनोज पटेल द्वारा संचालित निर्भय गरबा महोत्सव का यह आठवां साल है। बुधवार को भी पार्टिसिपेंट्स से सर्कल और बैठक व्यवस्था दर्शकों से पूरी तरह भरा दिखाई दिया।


गरबा की प्रस्तुतियों के बीच रामायण, महाभारत और नारी शक्ति पर आधारित प्रस्तुतियों ने दर्शकों से कई बार तालियां बजवाईं। देवी की स्तुति पर तलवार लेकर युवतियों ने जो प्रस्तुति दी, वह लंबे समय तक दर्शकों को याद रहेगी। एक बड़े सर्कल में हजारों बालिकाएं और महिलाएं गरबा करते हुए दिखाई देती हैं तो यह संस्कृति का समुद्र उत्साह की उठती लहरों की तरह महसूस कराता है। 7 अक्टूबर से इस महोत्सव का शुभारंभ हुआ और यह 11 अक्टूबर तक चलेगा। प्रस्तुतियां शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक छोटा बांगड़दा रोड स्थित मैदान में की जा रही हैं।


बालिकाओं और कलाकारों को मंच देने का प्रयास
आयोजक विधायक मनोज पटेल कहते हैं कि शहर के पूर्वी क्षेत्र में तो नवरात्रि महोत्सव के कई बड़े गरबा होते हैं, लेकिन पश्चिम क्षेत्र इससे अछूता था। इस क्षेत्र की बालिकाओं और कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए हमने 8 साल पहले निर्भय गरबा महोत्सव का शुभारंभ किया। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र की बालिकाएं हिस्सा लेती हैं। यह महोत्सव पार्टिसिपेंट्स और दर्शक सभी के लिए पूरी तरह से निरूशुल्क है। कोरोना काल में एक साल यह महोत्सव नहीं हो पाया, बाकी सभी वर्षों में निर्भय गरबा महोत्सव आयोजित किया गया है।


फूहड़ता से दूर आध्यात्मिक वातावरण
यह गरबा महोत्सव फूहड़ता से दूर आध्यात्मिक वातावरण में होता है, इसका सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि यह आयोजन शंकराचार्य मठ इंदौर के अधिष्ठाता डॉ. गिरीशानंद जी महाराज के सान्निध्य में होता है। महाराजश्री ने बताया कि गरबा मां भगवती की प्रसन्नता, साधकों और रात्रि जागरण के लिए किया जाता है। यहां पर भगवती के चरित्रों को कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से दिखा रहे हैं, समाज के लिए यह शिक्षा कि विषय है। बच्चों को भी अपने धर्म और शास्त्रों के बारे में जानने को मिल रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE