मनासा। तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जूना मालाहेड़ा में बुधवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक घर में जहरीला कोबरा सांप घुस गया और उसे घर से निकालने में घंटो मशक्कत करनी पड़ी।

दरअसल बुधवार देर रात 8 बजे करीब ग्राम जूना मालहेड़ा निवासी प्रताप चंदेल के घर में अचानक से जहरीला कोबरा सांप घुस आया। घर के सब लोग अपना काम कर रहे थे तभी एक दीवाल के अंदर बने बिल में कोबरा सांप देखा तो हड़कंप मच गया, उसके बाद देखते ही देखते मोहल्ले के लोग जमा हो गए और सांप के रेस्क्यू के लिए बालागंज निवासी प्रकाश कछावा को बुलाया गया। साथ ही मकान की फर्श और दीवाल को खोदकर घंटों मशक्कत के बाद कोबरा सांप का रेस्क्यू किया गया, जिसके बाद उसे सुरक्षित प्राकृतिक जंगल क्षेत्र में छोड़ा गया। इस दौरान कोबरा सांप देखने वालो की भीड़ जमा हो गई। गनीमत यह रही की समय रहते घर में रहने वाले लोगोें को सांप के बारे में पता चल गया नहीं तो रात बेरात कोई बड़ी घटना घटित हो सकती थी।
