गरोठ। मंदसौर पुलिस द्वारा दूधाखेड़ी माताजी मंदिर में दर्शन करने आए दर्शनार्थी श्याम सोनी को हार्ट अटैक आने पर पुलिस सहायता केंद्र पर पदस्थ कर्मचारी द्वारा तत्काल प्राथमिक सहायता सीपीआर देकर आगामी उपचार हेतु वाहन का प्रबंध करवाकर भवानीमंडी रेफर करवाने में की सहायता।
आज दिनांक 10.10.24 को दूधाखेड़ी माताजी मेले भानपुरा में दूधाखेड़ी माताजी मंदिर में दर्शन करने आए दर्शनार्थी श्याम सोनी को हार्ट अटैक आने पर एसडीओपी राजाराम धाकड़ की उपस्थिति में उपस्थित पुलिस कर्मचारी द्वारा श्याम सोनी निवासी भवानी मंडी को पुलिस द्वारा प्राथमिक सहायता सीपीआर देकर तत्काल वाहन का प्रबंध करवाकर उपचार हेतु भवानी मंडी गाड़ी से रेफर किया गया।