खरगोन। कसरावद नगर के वार्ड नंबर 1 एमपीईबी ग्रिड पर अति प्राचीन अमरनाथ शिव मंदिर पर युवा शिव मित्र मण्डल के तत्वाधान में नवरात्रि में एक से बढ़कर एक कार्यक्रम आयोजित की जा रहे हैं। जिसमें रोजाना बच्चों द्वारा नई-नई प्रस्तुति जाती है और बालिकाओं द्वारा गरबा नृत्य किया जाता है इसके साथ ही भजन कीर्तन सुंदरकांड और भी बच्चों के द्वारा आयोजन किया जा रहे हैं।