मनासा। भारतीय संस्कृति से ओत प्रोत शिक्षा प्रदान करने वाली संस्था सरस्वती शिशु मंदिर में कन्या पूजन कार्यक्रम सम्पन्न। इस कार्यक्रम में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल आंतरी माता के संकुल प्राचार्य महोदय युवराज चंदेल सर ,एम एस चंद्रावत सर सरस्वती शिशु मंदिर के अध्यक्ष नंदकिशोर पोरवाल, संयोजक सुनील कुमार पोरवाल मंचासीन हुए। अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती एवं नवदुर्गा कन्याओं का पूजन किया गया। मंचासिन अतिथियों का स्वागत विद्यालय के आचार्य हीरालाल धनगर एवं ललित धनगर द्वारा किया गया। इस अवसर पर संकुल प्राचार्य चंदेल सर ने कहा सरस्वती शिशु मंदिर में ही शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और संस्कृति की शिक्षा दी जाती है ,देश मे सर्वप्रथम सरस्वती शिशु मंदिर की स्थापना हुई थी उसके बाद अन्य अशासकीय संस्थाएं संचालित हुई। सरस्वती शिशु मंदिर का उद्देश्य पैसा कमाना या व्यवसाय करना नहीं हैं,अपितु संस्कारी,एवं संस्क्रति की शिक्षा देना हैं। आदरणीय प्राचार्य महोदय ने उपस्थित मंचासीन अतिथियों बच्चों को एवं आचार्य परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। संस्था प्रधान बनवारी मोड़ ने संचालन एवं आभार व्यक्त किया।