भवानीमंडी। नित्य संकीर्तन प्रभात फेरी मंडल भवानीमंडी के द्वारा 13 अक्टूबर 2024 को नगर में प्रभात फेरी का भव्य आयोजन किया जाएगा।
प्रभात फेरी मंडल के सदस्य पुरुषोत्तम कचोलिया एवं पुरुषोत्तमदास खंडेलवाल ने बताया कि 14 फरवरी 2019 को गोवत्स राधाकृष्णजी महाराज की प्रेरणा से भवानीमंडी में प्रभात फेरी प्रारंभ हुई है जो 5 वर्षों से अधिक समय से सर्दी, गर्मी, बरसात सभी मौसम में अनवरत जारी है, ढोल एवं मंजीरे के संगीत के साथ नाचते गाते भक्तों की टोली सभी का ध्यान आकर्षित करती रही है। खानपुर में आयोजित राम कथा के समय प्रभात फेरी के सदस्यों ने महाराजजी को भवानीमंडी आने के लिए अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार करते हुए राधाकृष्णजी महाराज 13 अक्टूबर रविवार को भवानीमंडी पधार रहे हैं, इस हेतु प्रभात फेरी मंडल द्वारा आयोजित मीटिंग में प्रभात फेरी को धूमधाम से आयोजित करने का निर्णय लिया गया, एवं इसके लिए सभी नगरवासियों को आमंत्रित किया गया है। प्रभात फेरी ढोल बाजे एवं भजन कीर्तन के साथ प्रातः 6रू15 बजे मंशापूर्ण बालाजी मंदिर, बालाजी चौराहा से प्रस्थान करेगी एवं नियत मार्ग होते हुए पुनरू बालाजी मंदिर पर प्रभात फेरी का समापन राधाकृष्ण जी महाराज के आशीर्वचन के साथ होगा। मार्ग में नगरवासी महाराजश्री एवं प्रभात फेरी का पुष्प वर्षा करके स्वागत करेंगे।
कार्यक्रम में पुरुष भक्तों के लिए कुर्ता पजामा एवं महिलाओं के लिए पीली, केसरिया साड़ी का ड्रेस कोड रखा गया है। एवं पूरे नगर में इस आयोजन के निमित्त जगह-जगह होर्डिंग और स्वागतदार बनाया जा रहे हैं।