चित्तौडगढ। जय अंबे युवा मंडल अनंता 2024 का आयोजन त्रिपोलिया बाग गांधीनगर में आयोजित किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत 1100 दीपक के साथ महाआरती की गयी। जय अम्बे युवा मण्डल के संरक्षक संरक्षक तरूण माथुर व लोकेश सेठिया ने बताया कि प्रतिदिन होने वाले गरबा आयोजन धूम धाम से मनाया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन प्रथम , द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को पुरूस्कृत किया जाता है और बाकी अन्य को सांत्वना पुरूस्कार वितरित किये जाते है।
जय अम्बे युवा मण्डल के अध्यक्ष रोहित बोरीवाल ने बताया कि ग्रुप डांडिया की प्रतियोगिता हुई जिसमें अनन्ता 2024 के ग्रुप डांडिया कॉम्पीटिशन मे प्रथम मेवाड़ ग्रुप रहे एवं द्वितीय बंगाली ग्रुप रहे एवं अन्य को सांत्वना पुरस्कार दिए गए जिसमें अतिथि मण्डल संरक्षक लोकेश सेठिया उपस्थित रहे। मुख्य अथिति पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह जाडावत, नगर अध्यक्ष अनिल सोनी,मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद मालीवाल, कमल गुर्जर, कैलाश भूतडा, महेश काकानी, पार्षद टिंकू धमानी उपस्थित रहे।
मंडल के संयोजक पार्षद सुमित मीणा ने बताया कि आज फ्री स्टाइल डांडिया, मिस अनंता कॉम्पीटिशन, युगल डांडिया होगा। जिसमें महिला कार्यकर्ता अंजली बोरिवाल, ग्यारसी देवी, रेखा खोईवाल, मन्जू प्रजापत,सुमित्रा देवी मीणा आदि सहयोग करेगें। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ता सुमित मीणा,कुलदीप शर्मा,सोनू सिंह पंवार, रोहित आमेरिया, पुलकित शर्मा, अभिषेक पारासर, चांदमल सेन, दीपेश प्रजापत,अमित मीणा,विनीत आमेरिया, रोहित मीणा, मोंटी पंवार, दीपक सुथार, काना खटीक, तेजल लक्खीवाल, सांवरिया रजक, राकेश माली,सचिन आमेरिया,, अमन आमेरिया, निरज छीपा,कान्हा सोनी, ऋषभ जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।