नीमच। पैरालिसिस के मरीज की खोई हुई आवाज का मात्र 3 घंटे में वापस आ जाना, काम करना बंद कर चुके हाथ की ताकत पुनः लौट आना। यह संभव हुआ है होम्योपैथी पद्धति से किए गए कारगर इलाज के चलते। इसे आप कमाल के अलावा क्या कहेंगे।
दरअसल नीमच की निवासी अकीला बाल्टी वाला जिनकी उम्र 89 वर्ष है, उन्हें बीती कल स्ट्रोक आया। जिससे की आवाज चली गई, सीधे हाथ ने हरकत करना बंद कर दी। ब्लड प्रेशर भी 180 बाय 90 हो गया। उनके पुत्र शब्बीर बाल्टी वाला और जुज़र बाल्टी वाला ने सुबह 9 बजे होम्योपैथिक चिकित्सक डॉक्टर शौकत अली सैफ से संपर्क किया।डॉक्टर ने अकीला बाई की जांच कर ट्रीटमेंट दिया। दिन के 12 बजे यानी 3 घंटे बाद मैरिज बोलने लगी हाथ काम करने लगे और ब्लड प्रेशर शाम होते-होते 105 बाय 60 हो गया।गौर तलब है कि मरीज को पूर्व में कभी ब्लड प्रेशर की शिकायत नहीं रही। मरीज और उनके पुत्र होम्योपैथी के इलाज से स्वस्थ होने पर प्रसन्नचित है। शब्बीर हुसैन बाल्टी वाला ने कहा कि मुझे होम्योपैथी पर भरपूर यकीन है। अब मेरा डॉक्टर शौकत अली सैफ और होम्योपैथी पर विश्वास और प्रगाढ़ हो गया है।