BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 11, 2024, 11:20 am
NEWS : वंडर सीमेंट लिमिटेड ने किया राष्ट्रीय दशहरा मेला निम्बाहेड़ा में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन, श्रोताओं की उमड़ी भीड़, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय दशहरा मेला निम्बाहेड़ा में वंडर सीमेंट लि. द्वारा कवि सम्मेलन का शुभारम्भ वंडर सीमेंट लि. के यूनिट हेड नितिन जैन एवं वंडर यूफोरिया की अध्यक्षा अरूणा जैन ने मां दुर्गा के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर कवि सम्मेलन के मुख्य अतिथि तथा पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री व विधायक श्रीचंद कृपलानी, पूर्व विधायक अशोक नवलखा तथा वंडर सीमेंट से अमित  मेहता, मनोज शर्मा, दुर्गा दास राठौड़,  एन एल कुशवाहा,  बसंत हेडा, ओ. पी. राजपुरोहित, सुरेश चन्द्र जूनवाल,  हेमेंद्र सिंह झाला, शैलेन्द्र सिंह शक्तावत, शैलेश सिंह, मनोज शर्मा, वण्डर यूफोरिया की सचिव कविता शर्मा, प्रहलाद सोनी, देवेन्द्र सिंह राठौड़ सहित वण्डर सीमेंट के अधिकारी एवं कर्मचारीगण सहित अध्यक्ष नगर पालिका निम्बाहेड़ा सुभाष शारदा, अधिशासी अधिकारी  अभिषेक शर्मा तथा पार्षदगण मौजूद रहे।
वंडर सीमेंट के द्वारा प्रायोजित अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन में देवास से आए शशिकांत यादव के कुशल संचालन एवं वीर रस के ओजस्वी कवि विनीत चौहान ’ओज़’ (अलवर) पं. सुनील व्यास (राजसमन्द), दिनेश बावरा (मुंबई), कीर्ति काले (दिल्ली), जानी बैरागी (धार), कविता तिवारी, मनिका दुबे (जबलपुर), मुन्ना बैटरी (मंदसौर), हेमन्त पाण्डे (कानपुर), मारुति नंदन (हाड़ोती), सूत्रधार विनोद सोनी का निम्बाहेड़ा विधायक श्रीचन्द कृपलानी एवं वण्डर सीमेंट के यूनिट हेड जैन ने गुलदस्ता भेंट कर मेवाड़ी परम्परा के अनुसार पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी विकास पंचोली, पुलिस उप अधीक्षक बद्रीलाल राव, निम्बाहेड़ा भाजपा नगर अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी भी उपस्थित थे।
 वंडर सीमेंट लि. द्वारा प्रायोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने एक से बढ़कर एक काव्य रचनाओं से तड़के 4ः30 तक समा बांधा। जिसमें लखनऊ से आई कविता तिवारी ने मां सरस्वती की आराधना ’देवी सरस्वती मां, बेटी बुला रही है’ से काव्य रचनाओं का सफर आरम्भ किया कवि सम्मेलन को गति प्रदान करते हुए संचालक शशिकांत यादव ने हास्य रस के कवि मुन्ना बैट्री को मंच सौंपा तो उपस्थित श्रोताओं ने तालियों की गडगडाहट से ’बैट्री’ को स्वागत किया। श्रृंगार रस की कवियत्री मणिका दूबे ने काव्य पाठ किया। कवियत्री कविता तिवारी द्वारा कल्लाजी राठौड़ पर सुनाई कविताओं का उपस्थित श्रोताओं ने तालियां बजाकर जमकर समर्थन किया। हास्य रस के कवि पं. सुनील व्यास, जानी बैरागी, दिनेश बावरा, हेमन्त पाण्डेय ने अपनी रचनाओं से कवि सम्मेलन में जान फूंक दी। कवि सम्मेलन में वीर रस के कवि विनीत चौहान ’ओज’ ने मेवाड़ रत्न वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की विरगाथा का गुणगाान किया। कवि सम्मेलन में हजारों की संख्या में जनसमुदाय ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद लिया। 
कवि सम्मेलन में निम्बाहेड़ा क्षेत्र के नगरवासी, ग्रामवासी, वंडर सीमेंट आर. के. नगरवासी, नगर पलिका के पदाधिकारी एवं कर्मचारियों सहित मालार्थियों ने दर्शक दीर्घा में बैठकर कवि सम्मेलन का जमकर आनंद लिया। कार्यक्रम का संचालन  अनिल सोमानी ने किया।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE