भवानीमंडी। मेड़तवाल समाज भवानीमंडी द्वारा मेड़तवाल धर्मशाला में नवरात्रा के अवसर पर दो दिवसीय गरबा महोत्सव का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। गरबा महोत्सव आयोजन में समाज की बड़ी संख्या में महिलाओं, बालिकाओं, वरिष्ठ सदस्यों, बच्चों और नवयुवक सदस्यों ने हिस्सा लिया।
मेड़तवाल महिला मंडल की महासचिव मेघा गुप्ता ने बताया कि मेड़तवाल समाज, नवयुवक संघ एवं महिला मंडल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित गरबा उत्सव का शुभारंभ अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, गोविंद गुप्ता, मांगीलाल गुप्ता, प्रकाश गुप्ता बीमा, गिरिराज फलोदी, मदनलाल, चेतन गुप्ता, कमलेश दलाल, घनश्याम भेसौदा, नवयुवक मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, दिनेश अध्यापक, जयेश, राजबब्बर, महिला मंडल अध्यक्ष भगवती गुप्ता, मंगला गुप्ता, रंजना आदि के द्वारा मां फलौदी के दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। देर रात तक चले माता जी की आराधना को समर्पित संगीतमय आयोजन में समाज की महिलाओं और बालिकाओं के द्वारा गरबा नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियां प्रदान की गई जिसमें दीपा, रानू, रिमझिम, रितु, अंजू आरती, आशा, ममता, नेहा, पलक, प्रिया, सीमा, प्रियंका, सपना, रीना, स्वाती, वैशाली एवं बालिकाओं में प्राची, स्वाधि, मिष्टी, लावण्या, अविका आदि ने गरबा उत्सव में शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया। विशेषकर महाकाल की नगरी वाली हरसिद्धि की जय प्रस्तुति पर पंडाल मंत्र मुग्ध होकर तालियो से गूंज उठा। गरबा उत्सव कार्यक्रम का संचालन मेघा गुप्ता, कृष्णा गुप्ता एवं कामाक्षी गुप्ता के द्वारा किया गया।