BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 11, 2024, 3:14 pm
KHABAR : इन दिनों पूरा अंचल मां शक्ति की भक्ति में रमा हुआ है, देवी मंदिरों में जय माता दी के जयकारों से गूंजायमान है, दुर्गा महाष्टमी यज्ञ- हवन, पूजन में देश में अमन चैन सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए दी आहुतियां, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। विदाई लेती बारिश के मौसम ने एक बार फिर करवट बदली और दो दिन से आसमान में बादल छाए रहने से मौसम खुशनुमा बना रहा। हल्की बुंदाबांदी के बीच   मां के प्रति भक्तों में भक्ति का जज्बा भी इतना सिर चढ़कर बोल रहा था कि जय माता दी...,जय माता दी जय कारे लगाते हुए मां आवरी की चौखट पर पहुंच दिव्य दर्शन कर मांगी गई मुरादें पूरी होने पर मां का आभार प्रकट किया। इन दिनों समूचा अंचल नवरात्रि के पावन अवसर पर आस्था के सैलाब में समाया हुआ है ,देवी मंदिरों में सुबह से  जय माता दी के जयकारों और शंखनाद ,बंटी -घड़ियाल की ध्वनि से  गूंज रहा है अंचल। आरोग्य देवी महामाया आवरी माता, अंबे माता, शीतला माता ,कामाख्या देवी समेत पूरे अंचल के सभी देवी मंदिरों में अल सुबह से प्रतिदिन आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।  शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से दुर्गा अष्टमी यज्ञ हवन पूजन प्रारंभ हुआ जो दोपहर तक चला। विशेष आरती के पश्चात् महाप्रसाद वितरण की गई। 

शारदीय नवरात्र  के आठवें दिन शुक्रवार को दिन भर मां आवरी के दरबार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा दिन भर मेला जैसा मंजर लगा रहा।अल सुबह से देर रात तक बड़ी संख्या में आवाजाही बनी हुई रही । मध्य प्रदेश के मंदसौर ,नीमच,रतलाम , उज्जैन तथा राजस्थान के चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़ और गुजरात के कई  जिलों के शहरों एवं ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में मां जगदंबा के प्रति आस्था रखने वाले मां के भक्त मन में अगाध श्रद्धा लिए मां आवरी माता के दिव्य दर्शन हेतु बड़ी संख्या में उमड़े । इन दिनों मां की शक्ति में भक्ति भक्तों द्वारा  नौ दिनों के लिए मां को प्रसन्न करने के लिए कोई व्रत ,उपवास तो किसी ने भोजन का त्याग तो किसी ने जल का त्याग (निर्जल ),तो कोई चप्पल, जुते का त्याग कर मां जगदंबा को रिझाने में लगे हुए हैं। चीताखेड़ा के समीप माता का खेड़ा की पावन धरा पर धाम आरोग्य देवी महामाया आवरी माता जी के अलौकिक दरबार में विराजित मां जगदंबा के दिव्य दर्शन के लिए युवा, बुजुर्ग ,बच्चे ,महिला -पुरुष नंगे पांव पैदल चलकर मनोकामना पूर्ण करने के लिए मां की चौखट पर मत्था टेकने पहुंच रहे हैं। हर वर्ष की भांति इस बार भी शारदीय नवरात्र पर्व के आठवें दिन शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से दुर्गा अष्टमी यज्ञ- हवन पूजन शुरू हुआ जो दोपहर तक चला। यज्ञ में देश में अमन शांति, सुख-समृद्धि और खुशहाली तथा महामारी से सुरक्षा दृष्टि से आहुतियां दी गई। यज्ञ हवन की पूर्णाहुति के पश्चात् विशेष आरती कर महाप्रसाद वितरण की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE