चित्तौड़गढ़। ब्रह्मा कुमारीज प्रताप नगर सेवा केंद्र पर चैतन्य देवियों की झांकी द्वारा दिया नवरात्रि का पवन संदेश । प्रताप नगर सेवा केंद्र पर चैतन्य देवियों की झांकी सजाई गई। सेवा केंद्र संचालिका आशा दीदी ने माता को शक्ति स्वरूप बताते हुए माता बहन यदि जागरूक हो जाए तो संपूर्ण परिवार सुरक्षित रह सकता है। आज के समय अनुसार नारी को स्वयं की सुरक्षा के लिए स्वयं ही जागरूक होना पड़ेगा स्वयं को अबला नहीं बल्कि शिव शक्ति स्वरूपा समझना होगा और शिव से संबंध जोड़कर उनसे शक्तियां लेनी होगी तभी हम स्वयं की रक्षा स्वयं कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि नवरात्रि वर्ष में दो बार आती है जिसमें शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है । इसमें व्यक्ति साधना व्रत उपवास करते हैं जिससे उनका मन शक्ति संपन्न होता है तथा गरबा रास करने से तन स्वस्थ रहता है। उन्होंने बताया कि जहां नारी का सम्मान होता है उसे घर में सदा खुशहाली होती है। नवरात्रि नारी के नौ रूपों का प्रतीक है जो प्रत्येक रूप पूजनीय है प्रत्येक व्यक्ति को जीवन यापन करने के लिए शक्ति धन और बुद्धि की आवश्यकता होती है जो हमें मां दुर्गा मां लक्ष्मी मां सरस्वती से प्राप्त होता है। आज सेवा केंद्र पर 16 कन्याओं का श्रंगार कर उन्हें चैतन्य देवी बनाकर उनका पूजन किया गया व सभी श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लाभ लिया।