मनासा। जय माता दी मित्र मंडल मनासा द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी मनासा से महामाया भादवा माता तक आठवीं विशाल 251 फिट लंबी पैदल चुनर यात्रा का आयोजन रखा गया।
मनासा नगर के भाटखेड़ी नाके से माता दी मित्र मंडल द्वारा आयोजित चुनर यात्रा शुक्रवार देर शाम 6 बजे से डीजे ढोल के साथ प्रारंभ हुई। आयोजन कर्ताओं ने बताया के यह आठवी पैदल चुनर यात्रा है जिसमे 251 फीट लंबी चुनरी पकड़ कई युवा महिलाए बच्चे बुजुर्ग शामिल हुए ।डीजे ढोल के साथ नगर में निकली चुनर यात्रा अहिल्यापुरा बस स्टैंड नीमच नाका होते हुए भादवा माता के लिए रवाना हुई । नगर में जगह-जगह लोगों ने फूलों से चुनर यात्रा का स्वागत किया सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन मौजूद रहा । करीब 20 किलोमीटर का सफर तय कर महामाया बड़ा माता को चुनर चढ़कर सभी श्रद्धालु दर्शन कर क्षेत्र खुशहाली की कामना के साथ वापस रवानगी लेंगे। चुनर यात्रा में सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।