BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 11, 2024, 8:26 pm
BIG NEWS : मालवा की वैष्णो देवी में उमड़ रही भक्तों की भीड़, महाष्टमी पर युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर ने किया श्रद्धालुओं को हलवे की महाप्रसादी का वितरण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मालवा की वैष्णो देवी के नाम से प्रसिद्ध चमत्कारिक मां भादवा में महाष्टमी पर शुक्रवार अलसुबह से ही भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। माताजी पहुंचने वाले हर मार्ग माताजी के जयकारों से गूंज रहे हैं। पैदल चलने वाले भक्तों से हर मार्ग पटे हुए है और माताजी के जयकारें लगाते हुए भक्त पहुंच रहे हैं। महामाया भादवामाता मंदिर परिसर पर युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर द्वारा 21 क्विंटल हलवा का वितरण अष्टमी पर रखा गया है। 
समाजसेवी अरूल अरोरा द्वारा शाम करीब सात बजे माताजी को भोग लगाकर महाप्रसादी वितरण शुरू किया। भक्तों की सुविधा के लिए वितरण के लिए पूरी टीम लगाई गई है, जो कतारबद्ध आने वाले भक्तों को महाप्रसादी वितरण कर रही है। मां की भक्ति की शक्ति में पूरा मंदिर परिसर गूंज रहा है और अष्टमी के दिन मां की एक झलक पाने के लिए भक्तों की भारी भीड उमड़ रही है। देर रात तक महाप्रसादी का वितरण होगा। मान्यता है कि मां खुद अष्टमी के दिन मंदिर परिसर में अदृश्य शक्ति बनकर घूमती है और मनचाही मुरादें भक्तों की पूरी होती है। अष्टमी पर पैदल चलने वाले भक्तों की संख्या ज्यादा पहुंच रही है। 
आपको बता दें कि युवा समाजसेवी अरूल अशोक अरोरा गंगानगर द्वारा माताजी का दिव्य मंदिर निर्माण करवाया जा रहा है, मंदिर निर्माण लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। आने वाली नवरात्रि तक दिव्य मंदिर में विराजित मां के दर्शन भक्त कर सकेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE