BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 11, 2024, 8:30 pm
KHABAR : चैनपुरा में हवन पूजन के बाद निकला भव्य विसर्जन चल समारोह, नौ दिनों तक चला शक्ति की आराधना का दौर, पढ़े भगत मांगरिया की खबर

Share On:-

चीताखेडा। शुक्रवार को गांव चैनपुरा में धर्म ग्रन्थों पर आधारित पुरानी परम्परागतानुसार धार्मिक रिति के अनुसार मनाया गया दशहरा पर्व ।नौ दिनों तक शक्ति की आराधना के बाद दशहरे पर गांव के मां दुर्गा और अम्बेमाता मंदिर सहित सभी  देवी मंदिरों पर पूर्णाहुति हवन पूजन हुए, साथ ही गांव के विभिन्न मंदिरों से वाड़ी उठाई गई। जिनका चल समारोह गांव के सभी प्रमुख मार्गों से परिभ्रमण करता हुआ मुख्य चौराहे पर  पहुंचा। इसी के साथ जवारे विसर्जन के साथ ही नवरात्र का पर्व समापन हुआ। नवरात्र के पहले दिन गांव के सभी पुराने  धार्मिक देवी स्थलों   पर परंपरानुसार  जवारे बोए जाते हैं जिनका अंतिम दिन  शुक्रवार को विसर्जन किया गया है। मंदिरों के भोपाओं (पुजारी) की उपस्थिति में निकालें  चल समारोह में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर धर्म लाभ लिया। 

शारदेय नवरात्र के पावन पर्व पर देव -देवी स्थलों पर 9 दिनो तक पुजा अर्चना  की गई एवं वाडी(जवारे) बोई गई,उन्हीं स्थलों से अष्ठमी -नवमी को ढोल ढमाकों के साथ नवडता उठाई गई।इस मौके पर (भोपाओं) पुजारीयों द्वारा भाव भी आए।ग्रामीणों ने भभूत (विभूति) और  शुभ कार्य के लिए आका भी लिए । गांव में स्थित सभी स्थानों से पुजारीयों को ढोल ढमाकों  के साथ  मुख्य चौराहे पर पहुंचे जहां पर देवासुर संग्राम की लडाई पर आधारित महिसासुर(-हाथिका डाडमा) , हटिया,डाकन (चुड़ैल), भोरिया भूत जैसे कई युवाओं ने राक्षस (देत्यों) का स्वांग रचा एक तरफ देत्यों का झुंड वहीं दूसरी ओर देवी देवताओं के रूप में मंदिरों के पुजारी दोनों के बीच में रस्सी बंधी हुई रहती है दोनों के बीच युद्ध का मंचन किया गया।जिसे देखने के लिए सैकड़ों ग्रामीण प्रत्यक्षदर्शी साक्षी  बनें  हैं।पश्चात जवारे  वाडी सरवरे पहुंच कर विसर्जित किया गया। इसी के साथ शारदेय नवरात्र के नौ दिवसीय कार्यक्रम का  समापन हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE