मनासा। रतन टाटा का जीवन हर उद्यमी, युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने लाखों लोगों को रोजगार दिया। उन्होंने न केवल भारतीय उद्योग को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया बल्कि समाज कल्याण और मानवता के प्रति अपनी निष्ठा भी दर्शाई। आज ऐसी महान विभुति प्रसिद्ध उद्योगपति पद्मभूषण रतन टाटा को श्रृद्धांजलि अर्पित की। कारगील चौक नीमच नाका मनासा पर विधानसभा क्षेत्रवासियों द्वारा पद्मभूषण रतन टाटा श्रृद्धांजलि दी गई। श्रृद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुआ। व्यवसायिक जगत में अपने नैतिक मूल्यों व सामाजिक सरोकारों से भारतीयता की पहचान के सबसे बड़े हस्ताक्षर रतन टाटा को नमन।