चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लिमिटेड में नर्सरी के नवनिर्मित भवन में विधिवत शुभारंभ कंपनी के निदेशक परमानंद पाटीदार और यूनिट हेड नितिन जैन के कर कमलों द्वारा हुआ। इस अवसर पर पाटीदार ने बताया कि वंडर सीमेंट की इस नई पौधशाला में ट्री बैंक की स्थापना भी की गई है, जिसमें नवाचारों के साथ-साथ वर्तमान तकनीक से उन्नत किस्म के नए पौधे भी तैयार किये जाएंगे। जो कि मानसून के दौरान प्लांट एवं आसपास के परियोजना क्षेत्र में वृक्षारोपण एवं वितरित में उपयोगी साबित होंगे।
इस अवसर पर युनिट हेड जैन ने बताया कि कम्पनी द्वारा परियोजना एवं आस-पास के क्षेत्र में इतना हरितीमा युक्त पर्यावरण निर्मित किया जा रहा है, जो कि प्रदूषण मुक्त होगा तथा क्षेत्र के जल स्तर को बढ़ायेगा। जैन ने कहा कि हमारा कार्य केवल पेड़ पौधे लगाना ही नहीं अपितु इनकी देखरेख की जिम्मेदारी भी हमारी होती हैं। उल्लेखनीय है कि वंडर सीमेंट द्वारा हर वर्ष प्लांट और आस पास के गांवों में वृक्षारोपण निरंतर किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अंत में उद्यान विभाग प्रमुख मोती लाल पालीवाल ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और बताया कि वंडर सीमेंट द्वारा वर्ष 2024 मे अभी तक 32,000 से अधिक पौधे लगाएं जा चुके है और 10 हजार पौधों का वितरण किया जा चुका और यह क्रम निरंतर जारी है। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा कदंब के पौधे लगाकर सभी उपस्थित कर्मचारियों को वृक्षारोपण और उनकी देखरेख का संदेश दिया गया। इस अवसर पर रोहित धवन (परियोजना प्रमुख), अमित मेहता उपाध्यक्ष (ऑपरेशन) एवं राजेन्द्र शर्मा उपाध्यक्ष (प्रोसेस) सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारीगण एवं कर्मचारी उपस्थित थे।