झालावाड़। जिले के भवानीमंडी में चौराहे, गली, मोहल्ले में कई जगह नवरात्रा पर माताजी की मूर्तियों की स्थापना देखने को मिली। वहीं माँ दुर्गा गरबा मण्डल द्वारा नवरात्रा पर शानदार आयोजन किया, जिसमें कई भक्तों ने आयोजन का लाभ लेते हुए माताजी की स्थापना से लेकर समापन तक आनंद लिया और वहीं नो दिन तक पांडाल में गरबा रास किया।