BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 12, 2024, 11:40 am
BIG NEWS : नीमच शहर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 18 बस्तियों से निकाला पथ संचलन, विजयादशमी पर आरएसएस की परंपरा के अनुसार हुआ बौद्धिक, सेवकों ने की कदमताल, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा नीमच शहर में 18 बस्तियों से आज विजयादशमी के अवसर पर पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन निकलने से पहले राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखा लगाई गई। इसके बाद आरएसएस की परंपरा अनुसार बौद्धिक हुआ। जैन छात्रावास में सामाजिक समरसता प्रांत के सहसंयोजक धर्मेंद्र मौर्य ने बौद्धिक दिया। शस्त्र पूजन किया गया। तत्पश्चात ध्वज प्रणाम और प्रार्थना हुई। इंदिरा नगर के मांगलिक भवन, जैन छात्रावास, गणपति नगर, राठौर पार्क सुभाष शाखा विवेकानंद शाखा,एकलव्य शाखा, अंबेडकर कॉलोनी, ग्वालटोली, जवाहर नगर और छावनी, नीमच  सिटी और बघाना की विभिन्न बस्तियों से पथ संचलन का आयोजन हुआ। 
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ अपने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में विशाल पथ संचलन का आयोजन किया जाता है। सन् 1925 में विजयदशमी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हुई थी। इसी उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष आरएसएस द्वारा अपना स्थापना दिवस मनाया जाता है। पथ संचलन के दौरान आरएसएस के स्वयं सेवक पथ संचलन के दौरान अपनी पूर्ण गणवेश में कदमताल करते हुए निकले। पथ संचलन के दौरान आरएसएस के स्वयं सेवक का बैंड चल रहा था। पथ संचलन में प्रशासन और पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था दिखाई दी। पथ संचलन का शिवसेना के ओमप्रकाश भाटी और विभिन्न संस्थाओं व नागरिकों द्वारा जगह-जगह स्वागत किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE