छतरपुर। नवरात्रि के पावन पर्व पर बकस्वाहा नगर में जगह - जगह ब्राजी दुर्गा प्रतिमाओ सहित महाकाली मंदिर, खेर माता मंदिर, शारदा माता मंदिर, अवार माता मंदिरों में माँ के जयकारों की गूंज से सम्पूर्ण नगर में हलचल मची है।
समितियों के सदस्यों द्वारा की गई पंडालो में आकर्षक साज - सज्जा श्रद्धालुओं को आकर्षित करती नजर आ रही है तो वही पंडालो में ब्राजी दुर्गा प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हुई है सदस्यों द्वारा पंडालो में किये गए तरह तरह के आयोजनों में दुर्गा चालीसा, भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गरबा महोत्सव शामिल है।
नगर में मठ धाम, झदा धाम, बेर का चांदा, खरे मुहल्ला, अवार माता तिराहा, अस्पताल तिराहा, खेल ग्राउंड, पाली तिराहा, बाजना तिराहा, बुन्देला बाबा तिराहा, भरबूंझा तिराहा, राजा मेन मार्केट सहित जगह - जगह ब्राजी दुर्गा प्रतिमाओं से सम्पूर्ण नगर शोभायमान है।