नीमच। शहर के एलआईसी चौराहा स्थित नीमच के निजी चिकित्सालय चोरड़िया हॉस्पिटल में उपचार के दौरान एक मरीज की मृत्यु हो जाने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया और अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए। इधर अस्पताल प्रबंधन का कहना था कि मौत का कारण कार्डियक अरेस्ट है। इस मामले में परिजनों को समझा दिया गया है।
परिजनों का कहना है कि नीमच के स्कीम नंबर 7 निवासी घनश्याम हरित को दिल का दौरा पड़ने के बाद चोरडिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी एंजियोग्राफी करने के बाद एक स्टैन डाला गया था। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने स्वयं इलाज करने के बजाय स्टाफ को निर्देश देते रहे। आज सुबह अचानक इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। अचानक हुई इस मौत के बाद परिजन भड़क गए। लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का कहना था ऑपरेशन के बाद जब हमारे परिजन स्वस्थ हो गए तो उनकी मौत कैसे हो गई।
इस पूरे मामले में डॉक्टर सिद्धि वर्धन चोरड़िया ने कहा कि यह बहुत टिपिकल केस था। हमने एक स्टैंन डाला, आज सुबह उन्हें कार्डियो अरेस्ट आया, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। घटना को देखते हुए पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।