BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 12, 2024, 1:12 pm
KHABAR : ब्रह्माकुमारी ‘पावन धाम’ नीमच के प्रांगण में नवरात्रि महोत्सव पर भव्य सज्जा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, हजारों भाई-बहनों ने की उत्साह के साथ सहभागिता, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। ब्रह्माकुमारीज़, ‘पावन धाम’ नीमच के प्रांगण में नौ दिवसीय नवदुर्गा कार्यक्रमों का समापन नवरात्रि के अन्तिम दिवस पर देर रात 12 बजे तक भव्य साज-सज्‍जा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्‍न हुए। पावन धाम का पूरा ही परिसर लगभग 1000 भाई बहनों ने लबरेज था। विशाल सद्‌भावना सभागार के अलावा बाहरी प्रांगण में विशाल टीवी स्क्रीन लगाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लाईव प्रसारण किया गया। 
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से सुसज्‍जित तीन देवीयाँ जिनमें शेर पर सवार अष्टभुजाधारी दुर्गा के रूप में पिपलिया मण्डी की कु. श्रृद्धा चौधरी, कमल आसन पर विराजमान श्री लक्ष्मी के स्वरूप में रामपुरा की कु. परी खण्डूजा एवं माँ सरस्वती के रूप में बघाना की कु. चित्रांशा गौड़ ने चार घण्टे से अधिक चले कार्यक्रम में बिना थके एक टक रूप से तीन देवीयों का सजीव स्वरूप प्रकट किया। 
इनके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से स्वागत डांस, कैलाश शर्मा, शुभम गौड़ एवं विशेष चौरसिया ने प्रस्तुत किया, साथ ही विभिन्‍न ग्रुप डांस एवं व्यक्तिगत प्रस्तुति में भावना कस्तुरी, स्नेहलता बागड़ी, वर्षा, मधु एवं चेतना अहीर, अनुष्का सुरागी, रीना गौड़, लक्षिता पाटीदार, सोनल, शिक्षा व साक्षी गुजराती, सुरभि रामावत, रिषिका अहीर, भूमिका बोरीवाल, नियति वधवा, प्रियाना गुलाटी, तनिशा छाबड़ा, यशि वधवा, अवनि राठौर, माही राठौर, खुशी तिवारी, प्रिंसी कराड़ा, रूचि कस्तुरी, पलक अजमेरा आदि ने सुंदर साज सज्‍जा के साथ विभिन्‍न नृत्य प्रस्तुत किये, साथ ही धनराज अहीर ने सुंदर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की तथा सुरज नैनवाया ने ढोलक तबले व हारमोनियम की संगत पर ‘आ माँ आ तुझे दिल ने पुकारा..’ गीत की जोरदार प्रतिध्वनि हॉल में गुंजायमान करके सभी में जोश की लहर जागृत कर दी। 
कार्यक्रम को शुभाशीष देते हुए राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी एवं बी.के.सुरेन्द्र भाई ने सभी स्वांगधारियों एवं नृत्य आदि कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बाल कलाकारों को बधाई देते हुए उनकी प्रस्तुति की सराहना की। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन बीके श्रुति बहन ने किया एवं अंत में सभी को थाली भर भरकर महाप्रसादी वितरित की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE