भोपाल। संत नगर के विभिन्न मंदिरों और स्थानों पर अष्टमी और नवमी के अवसर पर भंडारे और महा आरती का आयोजन किया गया। इस कड़ी में प्रेम रामचंदानी मार्ग स्थित जय शिव लहरी काली मंदिर, वन ट्री हिल्स में आयोजित महा आरती में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां काली की आराधना में भाग लेकर भक्ति का अनूठा प्रदर्शन किया।
महाआरती में समाजसेवी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने अपनी टीम के साथ भाग लिया। उनके साथ पंडित संतोष शर्मा ने भी मां काली की आरती की। इस विशेष अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा भक्त शामिल हुए। नरेश ज्ञानचंदानी ने माता रानी को चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर समिति ने ज्ञानचंदानी का स्वागत किया।
आरती के बाद भक्तों के बीच प्रसाद के रूप में भंडारे का वितरण किया गया, जिसमें सभी ने प्रसाद का आनंद लिया।