मनासा। विजयादशमी के मौके पर आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन निकाला। स्वयं सेवकों का लोगों ने फूल बरसा कर जगह-जगह स्वागत किया। शनिवार को सुबह 8 बजे मनासा के शाखा मैदान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा नगर में गणवेशधारी स्वयं सेवक एकत्रित हुए।
सुबह साढ़े 8 बजे हाथों में लाठी लिए स्वयंसेवकों ने घोष की धुन के साथ नगर में पथ संचलन शुरू किया। जो रामपुरा नाका, मंदसौर नाका, बस स्टेंड सदर बाजार अल्हेड दरवाजा होते हुए शाखा मैदान में पहुंचे। जहां पथ संचलन समाप्त हुआ। साथ ही कार्यकर्ताओं ने शस्त्र पूजन भी किया। पथ संचलन के दौरान नायब थाना प्रभारी एसके यादव, तहसीलदार बीके मकवाना ,सहित पुलिस प्रशासन मौजूद रहा ।