BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 12, 2024, 6:10 pm
KHABAR : विजयादशमी के पर्व पर कुकड़ेश्वर में निकला आरएसएस का पथ संचलन, स्वयं सेवक व कार्यकर्ता अनुशासित ढंग से हुए एकत्रित, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। विजयादशमी के शुभ अवसर पर कुकड़ेश्वर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने अपना 99वां स्थापना दिवस मनाते हुए पथ संचलन का भव्य आयोजन किया। यह कार्यक्रम सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण से प्रारंभ हुआ। जहां सुबह से ही संघ के स्वयं सेवक और कार्यकर्ता अनुशासित ढंग से एकत्रित हो गए थे।

कार्यक्रम की शुरुआत धर्म ध्वजा के आरोहण के साथ हुई, जिसके बाद स्वयं सेवकों ने पूरे अनुशासन के साथ कुकड़ेश्वर के मुख्य मार्गों पर कदम ताल करते हुए संचलन किया। इस दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा करके पथ संचलन का भव्य स्वागत किया। स्वयंसेवकों के साथ बैंड की धुनें पूरे वातावरण को और भी गरिमामय बना रही थीं।

पथ संचलन के बाद संघ के पदाधिकारियों ने सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में एक बौद्धिक सत्र का आयोजन किया, जिसमें स्वयं सेवकों को संघ के आदर्शों और उद्देश्यों के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर समग्र नगर विकास जिला सह संयोजक ने भी अपने विचार साझा किए।

पूरे कार्यक्रम के दौरान कुकड़ेश्वर थाना प्रभारी राधे श्याम डांगी अपनी टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में मुस्तैद दिखे। कार्यक्रम का समापन विद्यालय प्रांगण में हुआ, जहां सभी ने अनुशासन और उत्साह के साथ विजयादशमी का पर्व मनाया।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE