दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया में नवमी के अवसर हर साल खटीक समाज के लोग माता की स्थापना करते हैं। दतिया शहर में भदौरिया की खिड़की के पास रिंग रोड पर नवरात्र में भक्तों ने 11फूट ऊंची काली माता की स्थापना कराई थी। विजयदशमी पर्व पर शनिवार को विसर्जन के दौरान काली माता के भक्तों ने पंडाल में कुल 24 बकरों की बलि दी।बकरों की बलि दिए जाने से पहले मंदिर में बलि के लिए बनाए गए स्थान पर जलाए चिराग पर शराब की आहुति दी गई और उसके बाद बकरों की पूजा की गई। पूजा संपन्न होने पर बकरों की गर्दन को काट दिया गया और बलि स्वरूप मां काली को भेंट दी गई।फिर उनके खून का भोग लगाया और विसर्जन के लिए भक्त माता को अपने कंधों पर लेकर चले।खटीक समाज के जीतेंद्र मेवाफरोश ने बताया कि काली माता खटीक समाज की कुल देवी है। झांसी में जो काली माता की मूर्ति विराजमान होती है। उसी से प्रेरणा लेकर दतिया में काली माता की स्थापना कराई गई थी।24 बकरों की बलि देकर माता को विसर्जन करने कटोरा ताल ले गए जहां क्रेन के सहारे काली माता का विसजर्न किया गया। बताया कि विसजर्न को लेकर पुलिस ने भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई। रास्ते में किसी प्रकार की कोई अड़चन पैदा न हो इस को लेकर पुलिस ने ट्राफिक पर विशेष नजर रखी। रस्ते में भक्तों का भी जमकर सेलाब उमड़ा।