BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 13, 2024, 11:03 am
KHABAR : नीमच जिले के ग्राम चीताखेडा में धूमधाम से मना विजयादशमी का पर्व, स्वर्ण लंकापति लंकेश के 31 फीट ऊंचे पुतले का हुआ दहन, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। विजयादशमी सिर्फ इस बात का प्रतीक नहीं है कि अन्याय पर न्याय अथवा बुराई पर अच्छाई की विजय हुई थी, बल्कि यह बुराई में भी अच्छाई ढूंढने का दिन होता है। दशहरा पर्व भारतीय संस्कृति में सबसे ज्यादा बेसब्री के साथ इंतजार किए जाने वाला त्यौहार हैं।

रावण को न केवल शास्त्रों बल्कि 64 कलाओं में महारत हासिल थी। जिनके शनिवार की शाम 7 बजे बाद दशहरे मैदान में ग्राम पंचायत के तत्वावधान में 31 फिट ऊंचे पुतले  का पटाखों की जोरदार आतिशबाजी के साथ हजारों ग्रामीणों की मौजूदगी में हुआ दहन। दशहरे के दिन इस त्यौहार को मनाने से रावण के अंदर अंहकार के मार्ग बुराई के मार्ग पर चलने से ज्ञानी होने के बावजूद भी अंत तह भगवान श्रीराम के हाथों मरना पड़ा। इसी कारण वश बुराई पर अच्छाई का संदेश देता है। दशहरे पर्व के अवसर पर चारभुजा नाथ मंदिर से विशेष विमान में भगवान श्रीराम का मुखोटा विराजमान करके घंटी घड़ियाल, शंख की ध्वनि के साथ ढोल ढमाकों एवं डीजे पर श्रीराम के धार्मिक गीतों की धुनों पर सैकड़ों श्रद्धालु जय श्री राम के जयघोष के साथ प्रमुख मार्गों से परिभ्रमण करते हुए भव्य शोभायात्रा के रूप में दशहरा मैदान पहुंचे। दशानन लंका पति लंकेश के पुतले के दहन से पूर्व पटाखों की जमीनी एवं आसमानी फटाखों की रंग-बिरंगी आतिशबाजी की गई, जिसकों हजारों दर्शकों ने खूब निहारा। शास्त्रों एवं 64कलाओं में महारथ हासिल लंका पति रावण के 31 फीट ऊंचे पुतले का दहन किया गया। 

दशहरा मैदान पर पुलिस प्रशासन की ओर से जीरन थाना प्रभारी मनोज सिंह जादौन के मार्गदर्शन में पुलिस सहायता केंद्र चौकी प्रभारी विरेन्द्र सिंह बिसेन अपनी पुलिस टीम के साथ पूरी तरह मुस्तैद रहे। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच मंजू जैन, सरपंच प्रतिनिधि मनसुख जैन, सचिव नवीन पाटीदार, सहायक सचिव विमलेश शर्मा, उप-सरपंच विकास प्रजापत सहित पंचायत के पंचों की सराहनीय कार्य किया गया। पूरे दशहरे मैदान पर पहली बार रंग-बिरंगे विद्युत बल्बों, एलेडी, हेलोजन लाईटों से जगमगाया गया। वहीं बड़े लंबे चौड़े गहरे गड्ढे में पानी भरा हुआ है जिसमें फ़व्वारे लगाएं गए जो दर्शकों का आकर्षण का केंद्र रहा।मनाएं गये दशहरा पर्व पर की गई व्यवस्था की हजारों दर्शकों ने मुक्तकंठ से खुब प्रशंसा की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE