BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 13, 2024, 12:56 pm
NEWS : निम्बाहेड़ा क्षेत्र में बीती रात हुई झमाझम, पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना का पेच एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय हुआ जल मग्न, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

निंबाहेड़ा। निंबाहेड़ा में यहां बीती रात्रि को हुई बारिश से राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना का कांग्रेस कार्यालय जल मग्न हो गया। 

कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व सहकारिता उदयलाल आंजना के यहां डाक बंगला रोड पर स्थित पेच एरिया कांग्रेस कार्यालय जल मग्न हो गया। बीती रात्रि को कड़कड़ाती बिजली एवं बादलों की तेज गर्जना के साथ निंबाहेड़ा में मूसलाधार वर्षा हुई जो कि सुबह तक अनवरत जारी रही जिससे राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री आंजना के कांग्रेस कार्यालय पर बारिश के पानी का काफी भराव हो गया। 
पूर्व सहकारिता मंत्री आंजना ने दूरभाष पर जाकिर हुसैन से बीती रात्रि निंबाहेड़ा में हुई तेज वर्षा की जानकारी ली। वर्तमान स्थिति के बारे जानकारी लेते हुए वर्षा से कांग्रेस कार्यालय में जल भराव उत्पन्न होने की स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त करके जल निकासी के लिए आवश्यक निर्देश दिए। ज़ाकिर हुसैन ने उन्हें पूरा कार्यालय जल मग्न होने की जानकारी दी एवं बताया कि कार्यालय कर्मियों द्वारा पेच कार्यालय से जल निकासी कार्य तुरंत किया जा रहा है, ताकि प्रतिदिन कार्यालय में अपनी समस्याओं को लेकर पधारने वाले ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों को असुविधा का सामना ना करना पड़े।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE