BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 13, 2024, 1:57 pm
KHABAR : जय अंबे क्लब के नवरात्रि पर्व का समापन, नौ दिनों तक हुई गरबा एवं नृत्य नाटिकाओं की प्रस्तुति, प्रतियोगिताएं भी हुईं, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। परदेशीपुरा सुभाष नगर स्थित जय अंबे क्लब द्वारा नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हर दिन मां की आरती एवं गरबे हुए, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। बालक-बालिकाओं एवं महिलाओं द्वारा गरबा नृत्य प्रस्तुत किए गए। महौत्सव में बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें बालक-बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। राधा- कृष्ण, शंकरजी, सांवरिया सेठ, रावण, सीता माता, अहिल्या माता, गणेश जी, अर्धनारीश्वर, तुलसीदास, महाकाली, शनि देव, राम भगवान एवं जास्मिन आदि रूपों में सज कर बच्चे आए।


उल्लेखनीय है कि सार्वजनिक दुर्गा पंडाल जय अम्बे क्लब जिसमें लगभग 40 वर्षों से यह आयोजन हो रहा है। इसकी स्थापना दिनेश पांडे गुरु ने की थी। पहले गरबा ढोलक की थाप व हारमोनियम पर गायन द्वारा होता था। गायत्री शर्मा द्वारा गरबा गाए जाते थे।


महोत्सव के आयोजक नानू पाण्डेय, सन्नी पाण्डेय, धीरज मालवीय, यश शर्मा, यमन शर्मा, कार्तिक शर्मा थे। इस अवसर पर साहित्यकार कवयित्री गायत्री शर्मा व नरेन्द्र शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित थे। नौ दिन श्मांश् की महाआरती एवं रंगारंग गरबों ने सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर एम.आई. सी सदस्य एवं पार्षद जीतू यादव भी उपस्थित रहे। गरबे का प्रशिक्षण व निर्देशन टीना मालवीय द्वारा का गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE