नीमच। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्रि पर्व पर ग्राम कानाखेड़ा में कक्षा पांचवी, आठवीं, दसवीं और बारहवीं में बोर्ड परीक्षा में प्रथम आने वाले एवं इस वर्ष शासकीय सेवा में पहुंचने वाली बालिकाएं तथा अन्य कलाओं में निपुण बच्चों का सम्मान किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षक दशरथ नागदा द्वारा वर्ष 2010 से हर वर्ष बच्चों को सम्मान स्वरूप प्रशंसा प्रमाण पत्र, मेडल व शील्ड प्रदान की जाती है। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में हर वर्ष अच्छे अंक लाकर और सम्मान प्राप्त करते हैं। इस वर्ष कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष महेश नागदा एवं शिक्षक दशरथ नागदा द्वारा बच्चों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में चमन नागदा, विरेन्द्र नागदा (पप्पू जी) मुकेश नागदा, अनील नागदा, दिनेश नागदा अनेक भक्त प्रेमी की उपस्थिति में बच्चों का सम्मान किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन कमल नागदा द्वारा किया गया।