BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 13, 2024, 3:10 pm
NEWS : विश्व हिंदू परिषद ने विजयादशमी पर्व पर महावीर व्यायामशाला में किया शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन, जिलाध्यक्ष मनोज सोनी ने बताया महत्व, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विश्व हिंदू परिषद द्वारा विजयदशमी पर्व पर शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन शहर में स्थित महावीर व्यायाम शाला में आयोजित किया गया। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह प्रचार प्रमुख अनिल चतुर्वेदी जिला अध्यक्ष मनोज सोनी जिला मंत्री मदन त्रिपाठी नगर अध्यक्ष किशन पिछोलिया की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष मनोज सोनी ने कहा कि शास्त्र के साथ शस्त्रों का भी ज्ञान होना अति आवश्यक है। धर्म की रक्षा और आत्मरक्षा हेतु शस्त्र का ज्ञान होना अति आवश्यक है। सनातन धर्म के सभी देवी देवता व भगवान ने अपने पास शस्त्र रखे हैं। ताकि सनातन धर्म की रक्षा तथा वर्तमान परिस्थितियों में सनातन धर्म लव जिहाद विधर्मियों से रक्षा तथा आतंकवादियों से राष्ट्र की सुरक्षा हेतु शास्त्र के साथ शस्त्र का ज्ञान अति आवश्यक है। बहनों हेतु शक्ति साधना केंद्र में तलवार दंड आदि का प्रशिक्षण दिया जाता है। आयोजन में अनिल चतुर्वेदी तथा किशन पिछोलिया द्वारा भी शस्त्र पूजन के महत्व को बताया गया।
विगत 2 अक्टूबर को दुर्गा वाहिनी बहनों द्वारा कटार दीक्षा ली गई कटार दीक्षा दिए जाने के पश्चात दुर्गा वाहिनी की बहने शस्त्र पूजन के कार्यक्रम में दीक्षा में ली हुई कटार लेकर पहुंची तथा उनके द्वारा  कटार का शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री मदन त्रिपाठी द्वारा किया गया। शस्त्र पूजन कार्यक्रम में मातृशक्ति विभाग संयोजीका संगीता ओझा दुर्गा वाहिनी जिला संयोजीका शिवानी साहू नगर सह संयोजीका अंजलि सेन मातृशक्ति नगर संयोजीका सपना कीर नगर संपर्क प्रमुख प्रेम लढ़ा जिला सुरक्षा प्रमुख गोपाल छिपा  नगर संयोजक बजरंग दल मोहित अरोड़ा नगर सत्संग सह प्रमुख महावीर कीर नगर सुरक्षा प्रमुख दिलीप जोशी,मुरली साहू प्रकाश चौधरी,  गौरव, नामदेव ,हमीर सिंह  विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी व बजरंग दल के नगर व जिले के दायित्वों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE