BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2024, 10:59 am
BIG REPORT : लौटते मानसून की बारिश ने मचाई तबाही, खेतों में पहुंचा भारी नुकसान, किसानों की मेहनत पर फिरा पानी, फसलें खराब, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर

Share On:-

दड़ौली। अंचल में हुई भारी बरसात ने किसानों को खून के आंसू ला दिए हैं। फसल निकालने में जुटे किसानों की उखाड़ी हुई मुंगफलिया बह गई।कटी हुई सोयाबीन , उड़द के अलावा टूटे हुए मक्का के पौधे भी बह गए।
मांडा के किसान ,पूर्व सरपंच हरिराम पाटीदार ने बताया कि मेरे खेत में उखाड़ी हुई मूंगफली बह गई।मांडा के जगदीश चंद्र पाटीदार ने बताया कि मेरे खेत में उखाड़ी हुई मूंगफली की फसल पानी में तैर रही हैं।इसे बाहर लाने निकालने पर अब अतिरिक्त खर्च और मेहनत लगेगी।जल्द नही निकाली तो उग जाने की संभावना है।ग्राम दड़ौली के शांतिलाल पटेल ने बताया कि मेरे खेत में  से भुट्टा लगी कड़प भी खार के बहाव में बह गई। दी है।दड़ौली के शरीफ मंसूरी ने बताया कि दो दिन से उखाडी जा रही लगभग एक बीघा की मुंगफली की सारी फसल नाले में बह गई।किसानों ने बताया कि उन्हें इतनी भरी बरसात का अंदाजा नहीं था।प्रगतिशील किसान लोकेश पाटीदार जनकपुर ने बताया कि कोई भी वेदर एप या संपन्न नवरात्रि के किसी भी भोपा जी ने क्षेत्र में इतनी भरी बरसात नही बताई  थी।।45%=60%बरसात मानसून के अप बता रहे थे।यह स्थिति तीन दिन से बताई जा रही थी।लेकिन दो दिन सूखे निकलने से किसान निश्चित हो गया था।और । अपने कार्य में जुटा हुआ था।किसान घनश्याम पटेल का कहना हैं कि अब फसल लेने में दुगुनी मजदूरी लग जाएगी।खेत जल्दी खाली करने के लिए मजदूरों से फसल खेत के बाहर लाकर थ्रेसरिंग करना होगी।कुछ हाके हुए खेत अब दस दिन पूर्व बुवाई के लिए तैयार नहीं हो सकते है।बरसात की अधिकता का अंदाजा इसी बात से लगता हैं कि दड़ौली मोरवन के बीच की पुलिया पर दो घंटे आवागमन बाधित रहा।इधर ग्राम के बाहर रूपाहेली रास्ते के पास वाली पुलिया पर समानांतर पानी निकला। जनकपुर के भाजपा नेता और सहकारी समिति दड़ौली के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश भूत ने बताया कि रात्रि एक बजे से सुबह 7.30बजे एक बरसात तेज गति से एक जेसी हुई।इससे  खेतो में कई फीट पानी भर गया। नाले के आसपास के कई खेतो में चार चार फीट तक पानी भर गया।किसानों की कटी हुई सोयाबीन भी बह गई। भूत ने कहा कि इस नुकसानी की जानकारी क्षेत्रीय विधायक ओमप्रकाश सखलेचा को फोन पर देकर नुकसानी सर्वे की मांग की है।
ग्राम पंचायत दड़ौली के पूर्व सरपंच और कांग्रेस के जिला मंत्री अशोक नागोरी ने बताया कि बीती रात्रि में हुई बरसात ने कटाई निकलाई में जुटे किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है।मेरे खुद के खेत में सोयाबीन  मुंगफली ,और मक्का को नुकसान हुआ है।उन्होंने जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चोरसिया को जानकारी देकर जिला प्रशासन से नुकसानी सर्वे करवाए जाने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE