BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2024, 11:01 am
NEWS : भवानीमंडी में नित्य संकीर्तन प्रभात फेरी ने गोवत्स राधाकृष्ण महाराज की उपस्थिति में किया भव्य प्रभात फेरी का आयोजन, पढ़े विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

भवानीमंडी। नित्य संकीर्तन प्रभातफेरी में सम्मिलित होने के लिए पधारे विश्व विख्यात भागवत कथावाचक राधाकृष्ण महाराज के भवानीमंडी आगमन पर प्रभात फेरी मंडल के द्वारा नगर में भव्य प्रभात फेरी का उल्लासपूर्वक आयोजन किया गया, इसमें बड़ी संख्या में नगर के एवं आसपास के श्रद्धालु भक्तजनों और माताओं ने हिस्सा लिया।
श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, बालाजी चौराहा से प्रातः 6.15 बजे प्रारंभ यह प्रभात फेरी, संस्कृत स्कूल चौराहा, बस स्टैंड, गर्ल्स स्कूल, जैन मंदिर, राधेश्याम मंदिर, स्टेशन चौराहा होते हुए वापस श्री मंशापूर्ण हनुमान मंदिर, बालाजी चौराहा पर लगभग 9 बजे पुर्ण हुई। प्रारंभ से ही राधाकृष्णजी महाराज प्रभात फेरी के साथ रहे, इस अवसर पर बड़ी संख्या में माताओं, बहनों और नाचते गाते भक्तजनों की उपस्थिति ने पूरे आयोजन को भक्तिमय बना दिया, महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने और दर्शन करने के लिए लगातार नगरवासी लालायत रहे। मार्ग में अनेकों जगह प्रभात फेरी का नगर के लोगों और संस्थाओं के द्वारा पुष्प वर्षा के द्वारा स्वागत किया गया। मार्ग में महाराज के द्वारा लम्पी रोग से ग्रसित गायों के लिए गठित गायों के वार्ड का अवलोकन किया गया, जहां उपस्थित लम्पी रोग निवारण समिति एवं अहिंसा गौशाला के पदाधिकारीयों ने महाराज का माला पहनकर स्वागत किया। बीमार गायों की सेवा एवं देखभाल व्यवस्था की महाराज ने सराहना की।
कार्यक्रम के समापन के अवसर पर सैकड़ो की संख्या में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए महाराज ने कहा कि ष्भवानीमंडी में 5 वर्षों से अधिक समय तक अनवरत प्रभात फेरी का संचालन करके नित्य संकीर्तन प्रभात फेरी परिवार ने बहुत सारे क्षेत्रों को प्रेरणा प्रदान की है। इसी के दर्शन करने मैं भवानीमंडी आया हूं, प्रभात फेरी में शामिल होना ईश्वर की आराधना है एवं प्रभात फेरी के भजनों से केवल मनुष्य मात्र ही नहीं वरन पेड़ पौधे और पशु पक्षी भी भगवत आशीर्वाद को प्राप्त करते हैं।ष्
कार्यक्रम का संचालन एलन परिवार के गोविंद माहेश्वरी, एवं पुरुषोत्तम कचोलिया के द्वारा किया गया।
भवानीमंडी से प्रस्थान करते समय महाराज कुछ समय के लिए श्री गोपाल गौशाला पधारे एवं वहां पर निर्मित हो रहे भव्य गोपाल मंदिर एवं योग प्राणायाम सत्संग भवन का अवलोकन किया। गौशाला में आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर भी बड़ी संख्या में गौशाला के सदस्यगण एवं भक्तजन उपस्थित थे, गौशाला समिति के द्वारा गोवंश की सुव्यवस्थित देखभाल से प्रभावित होकर महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि ष्गायों में 33 करोड़ देवी-देवता विराजित होते हैं एवं गायों की सेवा और देखभाल सबसे बड़ा धर्म है।ष् इससे पहले गौशाला समिति के द्वारा महाराज का उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया गया एवं महाराज के द्वारा गायों की पूजा करके आरती की गई।
प्रभात फेरी मंडल के सदस्य पुरुषोत्तम कचोलिया एवं पुरुषोत्तमदास खंडेलवाल ने बताया कि 14 फरवरी 2019 को एलन परिवार के द्वारा भवानीमंडी में आयोजित नानी बाई का मायरा कथा के अवसर पर उपस्थित राधाकृष्णजी महाराज की प्रेरणा से भवानीमंडी में प्रभात फेरी प्रारंभ हुई है, खानपुर में आयोजित रामकथा के समय प्रभात फेरी के सदस्यों ने महाराजजी को भवानीमंडी आने के लिए अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार करते हुए राधाकृष्णजी महाराज प्रभात फेरी आयोजन में सम्मिलित होने के लिए भवानीमंडी पधारे। प्रभात फेरी आयोजन के लिए बड़ी संख्या में नगर में विविध विविध स्थानों पर होर्डिंग और स्वागत द्वार लगाए गए थे, एवं 1 महीने से इस आयोजन के लिए तैयारियां की जा रही थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE