मनासा। प्रतिवर्ष दशहरे के अगले दिन एकादशी (ग्यारस) पर मनासा तहसील अंतर्गत आने वाले ऊँचेड गांव में भव्यता के साथ दानवों ओर देवताओं के बिच काल्पनिक देवासुर संग्राम का आयोजन होता है। एक दिवसीय मेले में हजारों की संख्या में आस पास के गाँवो के लोग पहुँचे, जिसमें मुख्य मंदिर नागेश्वर जी मन्दिर व देवनारायण जी मन्दिर से होते हुए मामा देव जी महाराज, पाबूजी राठौर महाराज गाँव के बाहर सरोवर पर जाकर पाती (जावरा) को विसर्जित किया गया। जहां दानवों का पात्र निभाने वाले दो ग्रामीणों का नाम तय हुआ और फिर देवता और दानवों के बीच युद्ध हुआ परंपरा अनुसार युद्ध मे देवताओं की विजय हुई ओर उनके नाम का जयकारा लगाया गया। भोपा जी द्वारा वर्ष 2024-2025की भविष्यवाणी करी जिसमे बताया गया की इस वर्ष किसानों के लिए अफीम बुवाई दीपावली बाद बताई, डोंगड़ा उतरता जेट को अमावस्या के आस पास तक ,देशावार वावण आधा आषाढ़ तक होगी। सावन भादवा में अच्छी बारिश रहेगी, फसलों का भाव इस साल से बड़िया रहेगा, लहसुन के भाव उतरते चढ़ते रहेंगे, मावठा अगहन माह व दूसरा मावटा शिवरात्रि तक होगा ,इसी के साथ दाह का प्रकोप रहेगा एक दाह माघ महीने व दूसरा पौष महीने रहेगा ,आने वाला साल सभी के लिए सुखमय रहेगा । 5 साल के जमाना जिसमे 1 साल का जमाना खराब रहेगा जिसमे पशुओं के लिए चारे पानी की भरपूर व्यवस्था कर ले, बीमारी का प्रकोप रहेगा बीमारी से बचने के लिए धर्मकार्य करते रहे व स्क्रांति पर गोसेवा करे जिससे बीमारी से बचा जा सकेगा ।