कुकडेश्वर। मध्यप्रदेश मीणा समाज सेवा संगठन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजाराम रावत और मीन सेना अध्यक्ष महेश मीणा का सम्मान समारोह रामप्रसाद रावत सिंगाड़िया द्वारा संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ देव नारायण मंदिर परिसर में पूजा अर्चना के साथ विधिवत रूप से किया गया।
इस अवसर पर कई प्रमुख समाजसेवी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे, जिनमें प्रदेश महामंत्री डॉ. बाबूलाल रावत, पूर्व जिला अध्यक्ष और ट्रस्ट सचिव राजकुमार मीणा, वर्तमान महिला जिला अध्यक्ष उर्मी रावत, वर्तमान सरपंच करणसिंह गुजरथ, सरपंच प्रतिनिधि दुर्गाशंकर रावत कराड़िया, पूर्व सरपंच प्रभुलाल रावत कराड़िया, सुरेश रावत खेजड़ी, फकीरचंद रायपुरिया, कारूलाल रावत चचोर, अर्जुन रावत मोया (मीन सेना अध्यक्ष) और कई अन्य प्रतिष्ठित सदस्य शामिल थे।
समारोह में, गांव के प्रथम नागरिक कवरलाल पटेल ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजाराम रावत को साफा बांधकर सम्मानित किया। मीन सेना अध्यक्ष महेश मीणा का स्वागत रामप्रसाद रावत सिंगाड़िया द्वारा किया गया। सभी अतिथियों, वर्तमान और पूर्व सरपंचों का स्वागत पुष्प माला पहनाकर किया गया। उर्मी रावत के सुपुत्र महेंद्र रावत ने भी साफा बंधवाकर सम्मान व्यक्त किया।
समारोह का संचालन दशरथ रावत कराड़िया द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया और समाज के सैकड़ों लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए, जिन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।