नीमच। शहर के एसपी कार्यालय पर आज बांछड़ा समाज की हाड़ी पिपलिया निवासी एक 35 वर्षीय महिला अपनी 12 वर्षीय बच्ची के साथ पुलिस अधीक्षक के नाम आवेदन लेकर पहुंची। महिला ने बताया कि सास पार्वती, देवर विजय, आकाश, आलोक और सास की बहन इंदिरा मुझे और मेरी नाबालिग बच्ची को जबरन देह व्यापार में धकेलना चाहते हैं। मेरे ससुराल वाले सरवानिया में छोटी लड़कियों को लेकर वेश्यावृत्ति का अड्डा चलाते हैं। जबकि मैं वेश्यावृत्ति के नरक में नहीं जाना चाहती। मैं अपनी बच्ची को पढ़ाना चाहती हूं। मुझ पर देह व्यापार करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। मेरे साथ मारपीट की जा रही है। जान से मारने की ससुराल वाले धमकी दे रहे हैं। मैं सरवानिया से हाड़ी पिपलिया जाना चाहती हूं। मेरे पति की तबीयत बहुत गंभीर है। मेरी बच्ची को देह व्यापार में जाने के लिए 10000 रूपये के ग्राहक की लालच भी दी जा रही है। महिला ने ससुराल वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के साथ सुरक्षा की मांग की है। अजीब विडंबना है कि जहां सरकार और सामाजिक संस्थाएं बांछड़ा समाज की युवतियों को इस दल-दल से निकलना चाहते हैं। वहीं परिवार के लोग उन्हें देह व्यापार में धकेलना चाह रहे हैं।