नीमच। जिले के जावद तहसील अंतर्गत गांव रडीलासूर की शारदा पति सूरज बंजारा आज फिर एसपी कार्यालय पहुंची और कहा कि मेरे पुत्र राहुल को एनडीपीएस केस में रंजिश के चलते फसाया जा रहा है।
शारदा बंजारा का कहना है कि इस बारे में 7 अक्टूबर को भी आवेदन दिया गया था। जिसमें मांग की गई थी कि मेरे पुत्र के सीसीटीवी कैमरे और मोबाइल लोकेशन को देखकर जांच कर उचित वैधानिक कार्रवाई की जाए। लेकिन आज दिनांक तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। राहुल के परिजनों ने मीडिया से कहा कि राहुल को लेकर हम वापस जब आज आवेदन देने पहुंचे तो हमारा आवेदन लेने से इंकार कर दिया गया। शारदा बंजारा ने 7 अक्टूबर को दिए गए आवेदन पर उचित कार्रवाई की मांग की है।