BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 14, 2024, 4:44 pm
BIG NEWS : राजस्थान का प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ का दरबार और नीमच का भक्त, जब बिजनेस में हुआ फायदा तो पहुंचा धाम, भगवान को भेंट किया कुछ ऐसा की..., चहुं ओर हो रही चर्चा, पढ़े खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ। मेवाड़ के आराध्य देव श्री सांवलिया सेठ को सोमवार को एक भक्त ने 3 किलो 700 ग्राम चांदी से बनी पोशाक भेंट में चढ़ाई है। इस पोशाक पर सोने की पॉलिश और मीनाकारी वर्क भी किया गया है।


मध्य प्रदेश में नीमच के रहने वाले इस भक्त ने बिजनेस अच्छा चलने पर अपनी इनकम से सांवरा सेठ को यह भेंट चढ़ाई है। हालांकि भक्त ने अपना नाम गुप्त रखा है।


इधर, दो दिन पहले चित्तौड़गढ़ के रहने वाले एक भक्त ने पत्नी के जन्मदिन पर सांवलिया सेठ को चांदी से बना हेलिकॉप्टर भेंट किया था। इस हेलिकॉप्टर की बनावट लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही।


नगीनों के साथ मीनाकारी वर्क भी खास
दरअसल, चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया स्थित श्री सांवलिया सेठ मंदिर में राजस्थान से ही नहीं बल्कि गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से भी लाखों की तादाद में लोग आते हैं। मन्नत पूरी होने पर भक्त सांवलिया सेठ को कुछ न कुछ भेंट चढ़ाते हैं।


चांदी की पोशाक भेंट करने वाले भक्त ने बताया- मेरा अनाज का बिजनेस है। सांवरा सेठ की कृपा से बिजनेस काफी अच्छा चल रहा है। अच्छा प्रॉफिट होने के कारण मैंने सांवरा सेठ के लिए पोशाक बनवाने का फैसला किया था। चांदी पर सोने की पॉलिश वाला चोला, कवच, कुंडल, पंख, चक्र, पादुका और मुकुट बनवाया। इसमें कुल 3 किलो 700 ग्राम चांदी यूज की गई है। इसके ऊपर नगीनों के साथ मीनाकारी वर्क भी किया गया।


हेलिकॉप्टर के लिए हेलीपैड भी बनवाया
दो दिन पहले 12 अक्टूबर को चित्तौड़गढ़ के रहने वाले भक्त प्रवीण लड्ढा ने पत्नी स्वीटी के जन्मदिन पर सांवरा सेठ को 400 ग्राम चांदी से बना हेलिकॉप्टर भेंट किया था। अपनी बनावट के कारण यह हेलिकॉप्टर श्रद्धालुओं में आकर्षण का केंद्र रहा।


हेलिकॉप्टर के केबिन में भगवान सांवलिया सेठ की छवि को भी विराजमान किया है। हेलिकॉप्टर को रखने के लिए हेलीपैड भी बनवाया है और कांच के बॉक्स में रखने की व्यवस्था की है, ताकि यह लंबे समय तक सुरक्षित रह सके। हेलिकॉप्टर हरीश सोनी के निर्देशन में बनाया गया और इसे बनाने में 20 दिन का समय लगा। हेलिकॉप्टर में महीन कारीगरी की गई है, जिससे इसके पंखे और पहिए हाथ से घूमते हैं।
गौरतलब है कि सांवलिया सेठ का भंडार हर महीने की चतुर्दशी पर खोला जाता है, जिसमें करीब 18 से 19 करोड़ रुपए का चढ़ावा प्राप्त होता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE