चित्तौड़गढ़। शिव शंकर महोत्सव समिति शंकरपुरम् द्वारा आयोजित श्री नर्बदेश्वर डांडिया उत्सव-2024 में महिलाओं एवं बालिकाओं ने जमकर डांडिया नृत्य किया। शिव शंकर महोत्सव समिति शंकरपुरम द्वारा आयोजित 0 से 14 वर्ष के बच्चों की डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि संतोष पाठक रिलेशनशिप मैनेजर क्रेडिट डिपार्टमेन्ट बैंक ऑफ बड़ौदा चित्तौड़गढ़ रहे। गुरूवार को आयोजित प्रतियोगिता के जज रहे श्रीमती भावना झाला, श्रीमती सानिया वर्मा, श्रीमती राखी राठौड़ रहे एवं प्रतियोगिता संचालन देवेन्द्र सिंह चौहान, सुरेन्द्र सिंह चौहान, कैलाश मेनारिया एवं उमेश पारीक द्वारा की गई। डांस प्रतियोगिता में सभी बच्चों द्वारा बहुत ही शानदार प्रस्तुति दी। निर्णायकों द्वारा प्रथम अवनी पारीक, द्वितीय सिवांगी राठौड एवं तृतीय देवांशी पालीवाल को घोषित किया गया। प्रतियोगिता आयोजन में सहयोग दीक्षा कुमावत, रजनी पारीक, सपना धाकड़, सुमन कुमावत, रेखा जोशी, शारदा पारीक का रहा। शिव शंकर महोत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक कुमावत ने बताया कि डांडिया उत्सव में महिलाओं एवं बालिकाओं खूब जमकर डांडिया नृत्य किया। आज आयोजित प्रतियोगिता एवं डांडिया उत्सव में महिलाओं की बड़ी संख्या रही और खुब डांडिया नृत्य किया। रमेश सेन, रजनीश कुमार शर्मा, बृजेश सिंह राठौड़, सूरजमल टांक, महावीर प्रसाद पारीक, दिलीप धाकड़ जगदीश चौधरी, अमित धाकड़, प्रीतम सेन, मनोज टेलर, नारायण सुथार, निमिराज सिंह उपस्थित थे।