उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को दिल्ली के एक भक्त ने नकद 3 लाख 75 हजार रुपए दान किए। वहीं, राजस्थान के भक्तों ने एक किलो 59 ग्राम चांदी का छत्र अर्पित किया है। मंदिर समिति ने दानदाताओं का सम्मान किया है।
मंदिर के कोठार शाखा प्रभारी मनीष पांचाल ने बताया- सोमवार को गुरुग्राम निवासी राकेश आनंद भस्म आरती में सम्मिलित हुए। उन्होंने 3 लाख 75 हजार की नकद राशि दान करने की बात पुरोहित योगेश शर्मा को बताई। इसके बाद मंदिर प्रबंध समिति के भस्म आरती प्रभारी रितेश शर्मा ने दान प्राप्त कर उनका सम्मान किया।
1 किलो 59 ग्राम का छत्र किया भेंट
इसी तरह, राजस्थान के अलवर से आए डॉ. आरती यादव और डॉ. नरवीर यादव ने एक नग चांदी का छत्र भेंट किया। जिसका वजन 1 किलो 59 ग्राम है। आज की स्थिति में छत्र का मूल्य एक लाख रुपए से अधिक है। मंदिर समिति के आशीष दुबे ने दानदाताओं का सम्मान किया।