BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 15, 2024, 11:59 am
BIG NEWS : नीमच जिले का गांव सावन से मायके जाने के लिए निकली केसरबाई, जब दो दिन तक नहीं पहुंची......, फिर जैसे ही परिजनों ने की खोजबीन तो पास के कुएं में देखा उडे़ होश, परिवार में पसरा मातम, पढे़ बद्रीलाल गुर्जर की खबर

Share On:-

नीमच। शहर के सिटी थानांतर्गत आने वाले ग्राम सावन में दो दिन पहले एक 45 वर्षीय महिला लापता हो गई थी। महिला की परिजन तलाश कर रहे थे। इसी दौरान सोमवार शाम को गांव के मोतीलाल गुर्जर के कुएं में उक्त महिला का शव मिला। सूचना पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका केसरबाई पति सुखलाल गुर्जर उम्र 45 वर्ष दो दिन से लापता थी। बताया जा रहा है कि महिला दिमागी रूप से कुछ कमजोर भी थी। रविवार सुबह वह सावन से अपने मायके जाने के लिए निकली थी, किंतु वह मायके नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की और नहीं मिलने पर सिटी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। वहीं सोमवार शाम महिला का शव गांव के ही एक कुएं में मिला।


मंगलवार को मृतका के शव का परिजनों की मौजूदगी में जिला चिकित्सालय में पोस्टमॉर्टम किया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


मामले में की जा रही जांच
जवासा चौकी प्रभारी दयाल हाड़ा ने बताया है कि महिला रविवार से लापता थी। सोमवार शाम को उसका शव मिला है। मंगलवार को परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमॉर्टम किया गया है। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE