BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 15, 2024, 12:13 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का कानका फंटा और काली अंधेरी रात, जब नशे में धुत कार चालक ने दो बाइक चालकों को मारी टक्कर तो मची अफरा तफरी, फिर दौड़ी एंबुलेंस घायलों को किया जिला चिकित्सालय रेफर, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। सोमवार रात को जावद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली नया गांव पुलिस चौकी के केसरपुरा और कान का गांव के समीप एक कार ने दो अलग-अलग स्थान पर बाइक को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक बाइक चालक युवक की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपी कार सवार तीन युवक, जो नशे में थे और इस दुर्घटना को अंजाम देने के बाद वे कार छोड़ फरार हो गए।


नशे में धुत कार चालक ने पहले कानका फंटे पर बाइक चालक लाभचंद पिता वर्दीचंद तेली निवासी कानका को टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद कार चालक ने केसरपुरा के यहां एक ओर बाइक को टक्कर मारी।


इसमें बाइक चालक शौकीन पिता राधेश्याम निवासी खोर की मौत हो गई। वहीं शुभम नामक युवक घायल हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक मौसर का कार्यक्रम से निपटाकर अपने घर लौट रहा था।


इस दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। मृतक और घायल को एंबुलेंस से नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां घायलों का इलाज जारी है, जबकि मृतक के शव का मंगलवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम किया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


आरोपी फरार हैं, कार जब्त
नयागांव चौकी प्रभारी रामपाल सिंह राठौड़ ने बताया है कि हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। दो लोग घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। मृतक के शव का नीमच जिला चिकित्सालय में पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है। आरोपी फरार हैं, मगर कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। कार रतलाम पासिंग है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE