BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 15, 2024, 2:59 pm
KHABAR : चीताखेड़ा में 20 सालों बाद एक फिर बजरंग नाट्य कला रामलीला मंडल के तत्वावधान में आज से शुरू होगा रामलीला का मंचन, पढे़ भगत मागरिया की खबर

Share On:-

चीताखेड़ा। स्थानीय गांव के पीठ मार्ग पर भटवाड़ा मौहल्ले में स्थित अतिप्राचीन बजरंग मंदिर पर विगत 20 सालों बाद एक बार फिर बजरंग नाट्य कला रामलीला मंडल के तत्वावधान में आज दिवस 16 अक्टूबर 2024 बुधवार से रात्रि 9बजे से अत्याधुनिक वाद्य यंत्र की मधुर ध्वनि के साथ प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा। 


उपरोक्त जानकारी रामलीला मंडल अध्यक्ष भगत मांगरिया, कोषाध्यक्ष रामप्रसाद शर्मा, सचिव कन्हैयालाल सोनी ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि 10 दिवसीय रामलीला मंडल के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाएगा,जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गांव में आयोजित होने वाली रामलीला मंचन को लेकर क्षेत्र में हर्ष का माहौल बना हुआ है। बताया गया है कि गांव में बजरंग नाट्य कला रामलीला मंडल के जनक श्री श्री 1008 श्री महंत पुरुषोत्तम दास जी महाराज के द्वारा आज से लगभग 65 वर्ष पूर्व चीताखेड़ा से सबसे पहले रामलीला का मंचन आयोजित किया गया है। तब से श्री महंत पुरुषोत्तम दास जी महाराज के मार्गदर्शन में प्रति वर्ष स्थानीय कलाकारों द्वारा रामलीला का मंचन किया जाता रहा है। रामलीला मंडल के मंच पर मंचन के सभी कलाकारों को तैयार कर दिया गया था। श्री श्री 1008 श्री महंत पुरुषोत्तम दास जी महाराज के 30 पूर्व निधन हो जाने के बाद माली समाज के युवाओं द्वारा 10 सालों से किया जाता रहा है पर उन्होंने भी विगत 20 सालों से रामलीला का मंचन का आयोजन करना बंद कर दिया है। एक बार फिर 20 सालों बाद आज दिवस 16 अक्टूबर 2024 बुधवार को रामलीला का मंचन आयोजित होने जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE