BREAKING NEWS
KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शुभारंभ.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : खनियांधाना में मुख्यमंत्री जन-विश्वास.. <<     NEWS : राजस्थान की बड़ीसादड़ी पुलिस और अवैध मादक.. <<     KHABAR : तहसीलदार के नेतृत्व में सीएम जन विश्वास.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा,.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने ढाकनी स्कूल में परखी पढ़ाई की.. <<     KHABAR : आस्था की राह हुई आसान, नीमच से खाटू श्याम.. <<     KHABAR : वर्षों से खाली पड़े बेशकीमती भूखंड पर नगर.. <<     NEWS : लोन फोरक्लोजर रिपोर्ट को लेकर विवाद,.. <<     NEWS : उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को उपचार.. <<     BIG REPORT : नीमच में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राजनगर में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान.. <<     KHABAR : कलेक्टर ने आंगनवाड़ी में परखी शाला पूर्व.. <<     NEWS : खुले बिजली तार और असुरक्षित ट्रांसफार्मर.. <<     KHABAR : सोनकच्छ बाल वाटिका में पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 15, 2024, 6:52 pm
BIG NEWS : दुल्हन खरीदने युपी से एमपी पहुंचा युवक, एग्रीमेंट कर ले जाना चाह रहा था घर, लड़की नहीं मिलने पर मायूस होकर लौटा गांव, पढे़ खबर 

Share On:-

शिवपुरी। उत्तर प्रदेश के एक युवक की काफी दिनों से शादी नहीं हो रही थी। उसे इंटरनेट से जानकारी मिली थी कि शिवपुरी में एग्रीमेंट कर लड़की को अपने घर ले जा सकते हैं। जिसके बाद वह शहर पहुंच गया और कई जगहों पर दुल्हन की तलाश की। लेकिन उसे कोई युवती नहीं मिली। जिसके बाद उदास होकर अपने गांव वापस लौट गया। 


दरअसल, बाराबंकी के ग्राम गोकुलपुरा से शिवपुरी आए सोनेलाल मौर्य ने बताया कि उसकी उम्र 35 साल हो गई है। उसकी अभी तक शादी नहीं हुई है। 12वीं पास शख्स ने आईटीआई की है और उसे हिंदी-अंग्रेजी टाइपिंग भी आती है। अभी वह जड़ी बूटी का व्यापार करके पैसे भी कमाता है। इसके बावजूद उसकी शादी नहीं हो पा रही। उसने कई मैरिज ब्यूरो से संपर्क किया और वेबसाइटों पर भी प्रयास किया। लेकिन कोई लड़की नहीं मिली। 


उसने इंटरनेट पर शादी करने के लिए खोजबीन की तो उसे शिवपुरी शहर का नाम मिला। एक वीडियो में बताया गया था कि यहां पर पैसे देकर एग्रीमेंट कर शादी हो जाती है। इसी को देखकर वह शिवपुरी आया था। उसने काफी खोजबीन की लेकिन लड़की न मिलने की वजह से उदास होकर अपने घर लौट गया। 


बता दें कि कई साल पहले शिवपुरी के बैराड़ व पोहरी क्षेत्र में धड़ीचा प्रथा के कई मामले सामने  आए थे। जिसमें एग्रीमेंट पर लड़की से शादी होती थी। लेकिन बाद में यह प्रथा गायब हो गई और आज इसका कोई अस्तित्व नही रहा है। जबकि यहां के वह लोग जिनकी अधिक उम्र तक शादी नहीं हो पा रही, वह खुद दूसरे राज्यों से पैसे देकर शादी करके युवती यहां ला रहे हैं।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE