BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : कुकड़ेश्वर में कमलाबाई खाबिया का निधन,.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में भारत विकास परिषद के योग शिविर का.. <<     KHABAR : महेश नवमी पर माहेश्वरी युवा संगठन की.. <<     KHABAR : खाबिया परिवार ने शोक में भी निभाया मानवता.. <<     NEWS : जिले के 854 स्थानों पर होंगे योग कार्यक्रम, 1.31.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अंकुर गर्ग, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नीट परीक्षा कल, परीक्षा केंद्रों के आसपास.. <<     KHABAR : नीट पुनः परीक्षा कल, नीमच के दो केंद्रों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चॉकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
October 16, 2024, 11:08 am
NEWS : भक्त शिरोमणि मीरा बाई के 525 वें जन्मोत्सव वर्ष में चित्तौड़गढ़ में होगा मीरा महोत्सव का आयोजन, दो दिवसीय आयोजन में उमड़ेगी भीड़, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। भक्त शिरोमणि मीराबाई के 525 में जन्मोत्सव वर्ष में चित्तौड़गढ़ में मीरा महोत्सव का आयोजन 17 व 18 अक्टूबर को होगा। मीरा स्मृति संस्थान अध्यक्ष प्रो. सत्यनारायण समधाणी ने बताया कि भक्ति शक्ति त्याग एवं बलिदान की पावन स्थली चित्तौड़गढ़ पूरे भारत में ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व में मीराबाई की साधना स्थली के रूप में विख्यात है। इसलिए राष्ट्र का जनमानस चित्तौड़गढ़ को मीराबाई का देश के नाम से श्रद्धापूर्वक संबोधित करता है। 
प्रो. ने बताया कि चित्तौड़गढ़ का इतिहास एवं सांस्कृतिक विरासत को विश्व विभूति मीराबाई की स्मृति में मीरा महोत्सव का आयोजन शरद पूर्णिमा पर करने की परंपरा का सूत्रपात सन् 1990 में चित्तौड़गढ़ की तत्कालीन जिला कलेक्टर डॉ मालोविका पंवार ने किया था विगत 33 वर्षों से यह परंपरा अनवरत चली आ रही है। मीरा स्मृति संस्थान सचिव डॉ अर्जुन मूंदड़ा ने बताया कि इस वर्ष मीरा महोत्सव के दोनों दिवस में रात्रि समारोह इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रतिवर्ष की भांति 18 अक्टूबर प्रातः 8ः15 बजे  दुर्ग स्थित मीरा मंदिर के प्रांगण में भक्ति रसोत्सव समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला एवं पश्चिमी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर और उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र प्रयागराज मीरा महोत्सव की परंपरा के आरम्भ से ही मीरा महोत्सव का आयोजन से सन् 1990 से जुड़े है। उनकी सहभागिता से देश के नृत्य एवं संगीत जगत के राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की विगत 33 वर्षों में प्रस्तुतियां करवाई गई है। 

इसी प्रकार राजस्थान सरकार का पर्यटन एवं संस्कृति विभाग का भी निरंतर सहयोग प्राप्त होता रहा है, जिले के औद्योगिक एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और जिला प्रशासन का भी सक्रिय सहयोग प्राप्त होता रहा है। मीराबाई के 525 में जन्मोत्सव वर्ष को गरिमामयी समारोह का रूप देने के लिए उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के सौजन्य से देश की विख्यात भजन एवं भक्ति संगीत गायिका मुंबई की अमृता काले को मीरा महोत्सव के लिए आमंत्रित किया गया है। मीरा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति के लिए पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के सौजन्य से देश की सुप्रसिद्ध कथक नृत्य नेत्री भोपाल की डॉ विजय शर्मा के नृत्य दल को आमंत्रित किया गया है। उक्त दोनों ही कलाकार दल 17 अक्टूबर के रात्रि समारोह के साथ-साथ 18 अक्टूबर को प्रातः मीरा मंदिर में भी मीरा भजनों एवं भाव नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। मेवाड़ विश्वविद्यालय गंगरार के सौजन्य से भी देश के विभिन्न अंचलों के नर्तक कलाकार और स्थानीय प्रतिभाएं 18 अक्टूबर को मीरा नृत्य नाटिका भक्ति नृत्य एवं संगीत के कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। 

संस्थान अध्यक्ष प्रो. समधाणी के नेतृत्व में उपाध्यक्ष डॉ ए एल जैन एवं अनिल सिसोदिया, सचिव डॉ अर्जुन मंूदड़ा, कोषाध्यक्ष विनायक द्विवेदी, सहसचिव ओम प्रकाश औदिच्य, सुनील दिल्लीवाल, सदस्य जयप्रकाश भटनागर, करनल रणधीर सिंह, अब्दुल जब्बार, राकेश मंत्री, प्रदीप दीक्षित, रमेश जोशी, राजेंद्र सिंह भाटी, विट्ठल पांडे, पेंशनर समाज के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण दशोरा, रूप सिंह शक्तावत, गिरिराज गिल, डॉ डी पी चतुर्वेदी, कैलाश शर्मा आदि कार्यकर्ता महोत्सव की तैयारी को अंतिम रूप दे रहे है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE