नीमच। मुस्लिम समाज की एक अजीम शख्सियत जिनकी यौमे पैदाइस 17/10/1817 को उत्तर प्रदेश में हुई। जिन्होंने मुस्लिम समाज के बच्चों के तालीम हासिल करने के लिए एक स्कूल खोलने के लिए जब ये बात अवाम में रखी तो सभी ने आपका मजाक उड़ाया। लेकिन आपने हिम्मत नहीं हारी और अपने मजबूत इरादे के साथ ताऊन के लिए घर से निकले फिर लोगों ने आपका मजाक उड़ाया, गालियां दी, पत्थर मारे। लहूलुहान हो गए, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। अपने मकसद को लेकर आगे बढ़ते रहे। पीछे पलट कर नहीं देखा और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की नींव रखी। आपने तालीम हांसिल करने के लिए मुस्लिम बच्चों के लिए जो कुर्बानी दी है उसे मुस्लिम समाज कभी भुला नहीं सकता है। ऐसे अजीम शख्सियत की यौमे पैदाइस शैख़ सैय्यद पठान जिला कमेटी बनाएगी। लिहाजा सभी ब्लॉक कमेटी अपने अपने ब्लॉक में मुस्लिम स्कूल या फिर मदरसे के बच्चों के बीच जाकर यौमे पैदाइश्स मनाये, ताकि आने वाली नस्लों को सर सैय्यद अहमद खा के बारे में पता चले।